फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   kidnapping and murder in haryana

दुस्साहस: मां की हत्या कर लड़की का अपहरण

Sat, 30 Aug 2014 03:19 PM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 03:19 PM IST
विज्ञापन
kidnapping and murder in haryana

हरियाणा के जींद में सुबह-सुबह एक दुस्साहस भरे वारदात को अंजाम दिया गया। गांव अमरहेड़ी बस अड्डे के निकट शुक्रवार अल सुबह होंडा अमेज कार सवार युवक ने एक लड़की का अपहरण कर लिया। लड़की की मां और भाई द्वारा विरोध करने पर युवक ने उनको गाड़ी से टक्कर मार दी।

विज्ञापन


इसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। बाद में महिला ने रोहतक पीजीआई में दम तोड़ दिया जबकि लड़के का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लड़की के भाई की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस नाबालिग की बरामदगी के लिए छापामारी कर रही है। गांव अमरहेड़ी निवासी सुमन पत्नी सतबीर शुक्रवार अल सुबह अपने बेटी और बेटा दीपक के साथ सैर करने निकली थी। जब तीनों जींद-कैथल रोड पर गांव के बस अड्डे पर पहुंचे तो श्याम नगर जींद निवासी अनिल होंडा अमेज कार में वहां पहुंचा और लड़की को गाड़ी में खिंच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की की मां सुमन और भाई दीपक ने युवक का विरोध कर गाड़ी रुकवाने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवार अनिल ने महिला सुमन और उसके बेटे दीपक को टक्कर मार दी। इसमें महिला और उसका बेटा दीपक गंभीर रुप से घायल हो गए।

अपहर्ता पहले से जानता था नाबालिग को

kidnapping and murder in haryana

लड़के द्वारा शोर मचाए जाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अपहरणकर्ता लड़की को लेकर जींद की तरफ फरार हो चुका था। बाद में घायल महिला और बेटे को उपचार के लिए जींद के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

वहां पर गंभीर हालत देखकर उनको पीजीआई रोहतक रेफर किया गया, जहां महिला सुमन की मौत हो गई, जबकि दीपक का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दीपक की शिकायत पर श्याम नगर जींद निवासी अनिल के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार श्यामनगर निवासी अनिल और लड़की दोनों ही पहले से ही जान पहचान थी। अनिल का उसके घर आना-जाना था। शुक्रवार सुबह जब नाबालिग अपनी मां सुमन और भाई दीपक के साथ घूमने जा रही थी तो अनिल गाड़ी लेकर पहुंचा और लड़की को गाड़ी में खिंच लिया।

बाद में अनिल ने होंडा अमेज गाड़ी को शहर के आशरी गेट पर छोड़ दिया और लड़की सहित फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने अनिल का नाम सामने आने के बाद उसकी आपराधिक कुंडली को खंगाला, लेकिन पुलिस को अनिल की आपराधिक प्रवृति नहीं मिली।

दोस्त की गाड़ी मांगकर ले गया था अनिल

kidnapping and murder in haryana

लड़की के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और लड़की के अपहरणकर्ता की तलाश शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने गाड़ी को आशरी गेट से बरामद किया। पुलिस द्वारा गाड़ी की कागजातों को खंगाला तो गाड़ी शिवंदु पुत्र अजय यात्री की निकली। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ करने पर पता चला कि अनिल उससे गाड़ी मांगकर ले गया था। गांव अमरहेड़ी में वह अकेला ही गया था और वारदात को अंजाम दिया।

छह माह पहले ही रहने लगे थे अमरहेड़ी
गांव अमरहेड़ी निवासी सतबीर कैथल के एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। सतबीर पहले पटियाला चौक पर रहता था, लेकिन बाद में उसने गांव अमरहेड़ी में मकान बना था। अप्रैल से गांव अहिरका में रह रहा था। शुक्रवार को सतबीर भी कैथल में अपनी ड्यूटी पर था। उसकी पत्नी सुमन अपने बच्चों के साथ घर पर थी।

डॉक्टर के बताने पर प्रतिदिन सुबह करते थे सैर
महिला सुमन के देवर पवन ने बताया कि उसकी भाभी बीमार रहती थी। डाक्टर ने उन्हें सुबह सैर करने के लिए बता रखा था। इसी के चलते प्रतिदिन वह बेटा-बेटी के साथ कैथल रोड सैर करते थे। शुक्रवार सुबह भी वह बच्चों के साथ सैर करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन इस दौरान होंडा सिटी कार सवार युवक अनिल उसकी भतीजी मनीषा का अपहरण कर लिया, जबकि उसकी भाभी सुमन पर गाड़ी से टक्कर मार दी।

छात्रा के अपहरणकर्ता द्वारा गाड़ी चढ़ाने से हुई महिला सुमन की मौत के बाद परिजन उसके शव को कैथल के गांव सिसल लेकर गए। परिजनों ने बताया कि महिला का पति सतबीर मूल रूप से गांव सिसल कैथल का रहने वाला है, लेकिन 10-12 साल से पटियाला चौक जींद में ही रहता था, लेकिन अप्रैल से गांव अमरहेड़ी में मकान बनाकर रहने लगा था। इसी के चलते महिला का अंतिम संस्कार सतबीर के पैतृक गांव सिसल में किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed