फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Kidnapped young woman sold a one lakh

अगवा कर युवती को एक लाख में बेच डाला

Tue, 03 Dec 2013 11:45 PM IST
अमर उजाला, नौगावां सादात, अमरोहा
अमर उजाला, नौगावां सादात, अमरोहा Updated Tue, 03 Dec 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped young woman sold a one lakh

हसनपुर से एक युवती को अगवाकर उसकी सौदेबाजी का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। शातिर ने प्रेमजाल में फंसाकर उसे एक लाख रुपए में बेच दिया। तीन महीने से सुरागकशी में जुटी हसनपुर पुलिस ने मंगलवार को नौगावां सादात क्षेत्र के अव्वलपुर गांव के एक घर में दबिश देकर युवती को बरामद कर लिया। हालांकि, खरीद फरोख्त के इस मामले में पुलिस अभी खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है।

विज्ञापन


हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती करीब तीन महीने पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी।

परिजनों ने सोनू नाम के युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस दरमियान उसकी बरामदगी के काफी प्रयास किए, लेकिन युवती का सुराग नहीं मिला। वहीं, पीड़ित परिवार के दबाव बनाने पर उसने हाल ही में आरोपी के कुछ करीबी लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो युवती की एक लाख में सौदेबाजी की बात सामने आई, मंगलवार को हसनपुर पुलिस अव्वलपुर गांव पहुंच गई। यहां एक घर की घेराबंदी कर युवती को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


थाने में किया हंगामा
इधर हसनपुर पुलिस युवती को लेकर निकली और उधर परिवार थाने पहुंच गया। पुलिस पर जबरन घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। लेकिन, जब थाना पुलिस ने सख्ती बरती और असलियत सामने रखी तो खामोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed