फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   kidnapped teen of meerut revealed the horror of extortion

नशे का इंजेक्शन लगा किशोरी से किया रेप, एक लाख में बेचा

Tue, 01 Sep 2015 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 01 Sep 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
kidnapped teen of meerut revealed the horror of extortion

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र से अपहृत एक किशोरी ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोप है कि आरोपी ने नशीले इंजेक्शन लगाकर डेढ़ साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने किशोरी की बोली लगाकर एक लाख में बेच डाला। मुखबिर की सूचना पर मेडिकल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया।

विज्ञापन


मामला मेडिकल थानाक्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बहसूमा निवासी ईश्वर सिंह दो साल पूर्व मेडिकल क्षेत्र में किशोरी के मकान में किरायेदार बनकर आया था। करीब डेढ़ साल पहले ईश्वर सिंह अपने दोस्त के साथ किशोरी को अगवा करके ले गया।
विज्ञापन


इसका मामला मेडिकल थाने में दर्ज हुआ। परिजन और पुलिस ने उनको काफी तलाश, लेकिन सुराग नहीं लगा।

अभी नशे की हालत में है किशोरी

kidnapped teen of meerut revealed the horror of extortion

रविवार देर रात पुलिस को एक मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी ईश्वर ने किशोरी को एक लाख में बेच डाला है। इसकी जानकारी पर एसओ मेडिकल बचन सिंह सिरोही ने तत्काल पुलिस की एक टीम बुलंदशहर भेजी, जहां से आरोपी ईश्वर को गिरफ्तार कर लिया।

उसकी निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने बताया कि आरोपी ईश्वर ने डेढ़ साल तक उसको एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। नशे के इंजेक्शन लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसका दूसरे युवक से सौदा कर लिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ईश्वर के दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।

महिला पुलिस ने किशोरी के 161 के बयान दर्ज किए। किशोरी ठीक से बोल नहीं पा रही। पुलिस का कहना है कि किशोरी अभी नशे की हालत में है। होश में आने पर दोबारा बयान दर्ज होंगे। उसके बाद किशोरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। किशोरी का कहना है कि अगर पुलिस सही समय पर नहीं पहुंचती तो न जाने आज वह कहां होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed