फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Kidnapped girls sold for £8 and trafficked as sex slaves

यहां 811 रुपये में बेची जा रही हैं लड़कियां!

Thu, 01 May 2014 06:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 01 May 2014 06:00 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped girls sold for £8 and trafficked as sex slaves

नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी प्रांत बोनो में इस्लामी विद्रोही संगठन बोको हरम द्वारा अपहृत 234 छात्राओं को 811 रुपये में पड़ोसी देशों में बेचा जा रहा है।

विज्ञापन


ब्रिटिश दैनिक द टाइम्स ने आज प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया है कि बोको हरम अगवा की गई इन मासूम लडकियों को मात्र आठ-आठ पाउंड में पड़ोसी देशों में इस्लामी कट्टरपंथियों को बेच रहा है।
विज्ञापन


इन लडकियों की इस्लामी कट्टरपंथियों और आतकंवादियों से जबरन शादी कराई जा रही है। कुछ लड़कियों से बोको हरम के लड़के ही शादी कर रहे हैं।

बोको हरम के कब्जे में हैं अगवा लडकियां

Kidnapped girls sold for £8 and trafficked as sex slaves

नाइजीरिया के एक स्थानीय नेता ने अपना नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया है कि इन लड़कियों को तस्करी करके पड़ोसी देशों में ले जाया जा रहा है।

इन लड़कियों को पिछले 14 अप्रैल को उनके स्कूल से अगवा करके सबसे पहले सामबिसा फॉरेस्ट रिर्जव में रखा गया।

उसके बाद इन्हें कई दलों में बांटकर अलग अलग देशों में भेजा जा रहा है।

अलग-अलग देशों में भेजा जा रहा है लडकियों को

Kidnapped girls sold for £8 and trafficked as sex slaves

उल्ल्खनीय है कि नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी प्रान्त बोनो में इस्लामी विद्रोही संगठन बोको हरम ने गत सप्ताह 234 छात्राएं अगवा की थीं।

अगवा लडकियों के माता पिता ने कहा था कि बोनों के गर्वनर ने पहले यह कहा कि छात्राओं को सेना के जवान सुरक्षित स्थान पर ले गये हैं लेकिन यह भी पूरी तरह बकवास बात थी।

वहीं, सेना ने इन छात्राओं को गत बुधवार को मुक्त करा लेने का दावा किया था किन्तु बाद में वह अपने दावे से पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed