फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   kid beaten by teacher for stealing money

कक्षा दो के बच्चों को कुर्सी से बांधा, खुद पीटा फिर पुलिस से पिटवाया

Tue, 05 Jan 2016 04:20 AM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 04:20 AM IST
विज्ञापन
kid beaten by teacher for stealing money

सरकारी स्कूल के एक इंचार्ज अध्यापक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। साढ़े चार हजार रुपये चोरी करने के शक पर कक्षा दो की एक मासूम छात्रा और छात्र को बेरहमी से पीटा। रुपये नहीं मिले तो पुलिस को बुलाकर भी पिटवाया।

विज्ञापन


स्कूल की छुट्टी के बाद साथी बच्चों ने घर जाकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी, तब परिजनों ने बच्चों को बंधनमुक्त कराया। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


मामला देहात थाना क्षेत्र स्थित लाइन पार के एक सरकारी स्कूल का है। यहां के इंचार्ज अध्यापक ने पर्स से साढ़े चार हजार रुपये चोरी होने पर बच्चों पर शक जाहिर किया और सभी बच्चों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कक्षा दो की एक छह वर्षीय बच्ची को पकड़ लिया और उस पर रुपये चोरी करने का इल्जाम लगाया। चोरी कुबूल कराने के लिए उसने छात्रा को कुर्सी से बांधकर डिश केबल से बुरी तरह पीटा। बैग की तलाशी ली, लेकिन रुपये नहीं निकले।

नहीं मिले कोई रुपए

kid beaten by teacher for stealing money

बच्ची रोती रही और रुपये नहीं चुराने की बात कहती रही, लेकिन अध्यापक को जरा भी तरस नहीं आया। इसके बाद कक्षा दो के एक छात्र को भी बेरहमी से पीटा और उसके पास भी रुपये नहीं निकले।

स्कूल की छुट्टी के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया, लेकिन इन दोनों मासूमों को नहीं छोड़ा। बाद में सिपाहियों को बुलाकर उनसे पिटवाया। कुछ बच्चों ने घर पहुंचकर दोनों के परिजनों को घटना की बाबत जानकारी दी, तो करीब चार बजे परिजन स्कूल पहुंचे और बच्चों को अध्यापक के कब्जे से छुड़ाया। थाने पहुंचकर तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने पीड़ितों को टरका दिया।

मामला संज्ञान में नहीं है और न ही कोई इस तरह की शिकायत लेकर थाने आया है। यदि चौकी पर गए होंगे, तो जानकारी की जाएगी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-देवेंद्र सिंह धामा एसओ थाना अमरोहा देहात

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed