फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   khurshid anwar suicide case delhi ngo rape victim statement

'होश आया तो मेरे तन पर कपड़े नहीं थे और...'

Mon, 23 Dec 2013 07:54 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Dec 2013 07:54 AM IST
विज्ञापन
khurshid anwar suicide case delhi ngo rape victim statement

रेप के आरोपी एनजीओ संचालक खुर्शीद अनवर ने 12 सितंबर की रात में पीड़ित छात्रा से दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंध बनाने के अगले दिन भी छेड़छाड़ और रेप का प्रयास किया था।

विज्ञापन


यानि 13 सितंबर की सुबह अनवर ने पीड़िता को पकड़ लिया था और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे थे। खुर्शीद अनवर ने युवती के कपड़े भी उतार दिए थे। खुद को बचाने के लिए युवती कमरों में घूमती रही।
विज्ञापन


पीड़ित युवती ने ये खुलासा अपने 164 (कोर्ट के सामने) और 161 (पुलिस के सामने) के बयानों में किया है।

'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का बयान दर्ज
मणिपुर गई वसंतकुंज (नार्थ) थाने की तीन सदस्यीय पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को पीड़िता के बयान लिए। इसके बाद कोर्ट में जज के सामने पीड़िता के बयान दर्ज किए गए।

सेक्स से किया मना, प्रेगनेंट बीवी को मारा चाकू

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित के करीब 11 घंटे में बयान दर्ज हुए। पीड़िता ने अपने बयानों में खुर्शीद अनवर से जान-पहचान होने, उत्तराखंड त्रासदी में लोगों की सहायता के लिए जाने, खुर्शीद के घर डिनर पार्टी होने और अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से बताया है।

'अनवर उसके ऊपर थे'
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता ने जो बयान दिए हैं, वह एफआईआर से मैच हो गए हैं। पीड़िता के बयानों की जो रिकार्डिंग सीडी है उससे भी बयान मिल गए हैं।

दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!


पीड़ित युवती ने अपने बयानों में कहा है कि 12 सितंबर को डिनर पार्टी में शराब पीने के कारण ज्यादा नशा हो गया था। छात्रा का आरोप है कि उसे शराब में मिलाकर कुछ दिया गया था। शराब पीने के बाद उसे उल्टी हो गई। रात में जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और अनवर उसके ऊपर थे।

रात में उसे कभी होश आता तो कभी वह बेहोश हो जाती थी। उसे नशा इतना ज्यादा हो गया था कि वह विरोध नहीं कर पाई थी। अगले दिन सुबह खुर्शीद ने उसके साथ फिर दुष्कर्म का प्रयास किया था।

पार्टी में शामिल लोगों पर भी सवाल
पीड़ित युवती ने पार्टी में शामिल लोगों पर भी सवाल उठाए हैं। युवती ने अपने बयानों में कहा कि उसे इस बात पर अचंभा हो रहा है कि जब उसे ज्यादा नशा हो गया था तो पार्टी में शामिल लोग उसे खुर्शीद अनवर के घर ही क्यों छोड़कर चले गए।

युवती ने अपने बयानों में किसी का नाम तो नहीं लिया और न ही डिनर पार्टी में शामिल होने और दुष्कर्म के षड्यंत्र में किसी को शामिल बताया है। मगर वह इस बात से परेशान जरूर है।

छिपाया गया है युवती का कपड़ा
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुष्कर्म और अप्राकृतिक संबंध बनाने के बाद पीड़ित युवती कई दिन दर्द से कराहती रही। युवती के कुछ दोस्तों ने आरोप लगाया है कि पीड़ित युवती ने जान-बूझकर मेडिकल जांच नहीं कराई।

दोस्तों ने तो ये भी आरोप लगाया है कि पुलिस में जाने और मेडिकल जांच कराने को लेकर कुछ लोगों ने पीड़ित युवती को धमकाया था। इन लोगों ने युवती को इस कदर घेर लिया था कि वह अपने नजदीकी दोस्तों को भी कुछ नहीं बता पाई थी।

दूसरी तरफ पुलिस उन कपड़ों को बरामद नहीं कर पाई है जो कपड़े पीड़ित युवती ने घटना वाले दिन पहने हुए थी। पुलिस में ये चर्चा है कि युवती के कपड़े कुछ लोगों के कब्जे में थे और उन कपड़ों को सबूत मिटाने के उद्देश्य से छिपा दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कुछ लोगों से इस मामले में पूछताछ की जाएगी।

सोनीपत में हुई थी मेडिकल जांच
पीड़ित युवती के एक दोस्त तपन ने अमर उजाला को बताया है कि पीड़ित युवती की सोनीपत में मेडिकल जांच हुई थी। दोस्त ने बताया कि घटना के एक सप्ताह बाद वह एक जान-पहचान के डॉक्टर के पास युवती को ले गए थे।


डॉक्टर ने जांच तो की थी, मगर घटना को एक सप्ताह से ज्यादा हो गया था, इसलिए मेडिकल जांच से किसी तरह के सबूत मिलने की बात से इनकार कर दिया था।

'अब कभी दिल्ली नहीं आएगी'
पीड़ित युवती के कुछ दोस्तों ने बताया है कि दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़ित युवती बहुत ज्यादा दुखी हो गई थी। वह कई दिन दर्द से कराहती रही थी। लोग उसे मेडिकल उपचार दिलवाने की बजाय मामले को दबाने में लगे हुए थे।

कुछ दोस्तों का आरोप है कि अनवर के कुछ लोगों ने पीड़िता को पुलिस के पास नहीं जाने दिया। इन बातों से दुखी होकर युवती 23 सितंबर को मणिपुर चली गई थी। उसने जाते हुए बोला था कि वह अब कभी दिल्ली नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed