फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Khap panchayat orders chopping off woman’s nose after rape

रेप के बाद बहू की नाक काटने का फरमान

Sat, 27 Dec 2014 12:11 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
Khap panchayat orders chopping off woman’s nose after rape

राजस्थान के बाडमेर जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। खाप पंचायत ने सुसर के खिलाफ रेप की शिकायत करने वाली महिला की नाक काटने का फरमान सुना डाला।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर उसका यौन शोषण कर रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ससुर महिला को लंबे समय से परेशान कर रहा था। दो महीने पहले भी उसने पीड़िता के साथ रेप किया था जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की थी। इस मामले में आरोपी को सजा भी हुई थी।
विज्ञापन

जेल से बाहर आते ही करने लगा घिनौनी हरकत

Khap panchayat orders chopping off woman’s nose after rape

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ससुर चार दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ था। जेल से बाहर आते ही आरोपी ने बहू को फिर सताना शुरू कर दिया। आरोपी ने पंचायत बुलाई, जिसके बाद महिला की नाक काटने का फरमान सुनाया गया।

पीड़िती ने आरोप लगाया कि पिछले हफ्ते पंचायत के लोगों ने उस पर हमला किया लेकिन वह भाग कर अपने माता-पिता के घर में छिप गई। इसके बाद पंचायत ने पीड़िता के परिवार के बहिष्कार करने का भी फरमान सुना डाला।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed