फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Karate player with attempted rape

कराटे खिलाड़ी के साथ शर्मनाक करतूत

Tue, 09 Sep 2014 04:03 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
Karate player with attempted rape

यूपी के कुशीनगर जिले में थारू आदिवासी समुदाय की जिलास्तरीय कराटे की खिलाड़ी के साथ रेप की कोशिश के बाद गुस्साई छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। छात्राओं ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन की बुरी तरह धुनाई की और नगर में घुमाया।

विज्ञापन


मामला बढ़ते देख चार थानों की पुलिस बुलाई गई। तब जाकर वार्डन छात्राओं के कब्जे से मुक्त हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है। रेप का प्रयास करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


बिहार के बगहां जिला के हरनाटाड़ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 100 छात्राएं पढ़ती हैं। विद्यालय की थारू जनजाति की कराटे की दस प्रशिक्षित छात्राएं जिलास्तरीय प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने बेतिया गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें सफल एक छात्रा को प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पटना भेजा गया, जहां वह असफल हो गई। जिस पर पटना से उसे वापस बेतिया भेज दिया गया। हरनाटाड़ की वार्डन ने अपने परिचित पुरुष को उसे बेतिया से लाने के लिए भेजा।

वार्डन को पीटकर शहर में घुमाया

Karate player with attempted rape

वह छात्रा को सीधे हरनाटाड़ न लाकर रामनगर लेकर चला गया और बहाना बनाकर देर कर दी। रात में छात्रा उसके कमरे में रुकी, इसी दौरान वह व्यक्ति छात्रा के साथ रेप की कोशिश करने लगा। छात्रा ने चिल्लाना शुरू किया और कराटे से अपना बचाव किया।

छात्रा ने आरोप लगाया कि इस पर उक्त व्यक्ति ने वार्डन को फोन करके छात्रा से बात कराई। वार्डन ने भी छात्रा से उस व्यक्ति की बात मान लेने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए ऐसे कार्यों का प्रतिकार न करने की सलाह दी।

इस पर उसके होश उड़ गए और वह चिल्लाने लगी। जिस पर उस व्यक्ति ने छात्रा को विद्यालय में छोड़ा। वहां छात्रा ने सारी बात अन्य छात्राओं और परिवार के लोगों को बताई। इस पर छात्राएं नाराज हो गईं और वार्डन की जमकर पिटाई करने के बाद नगर में घुमाया। इसकी जानकारी होने पर लौकरिया, नौरंगिया, धनहां और चिउटहां थाने की फोर्स बुलाकर बमुश्किल वार्डन को उनके कब्जे से छुड़ाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed