फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   kanpur murder

फेसबुक ने बनाया बीवी को बेवफा, पति ने मार डाला

Sun, 03 Aug 2014 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Aug 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
kanpur murder

बेवफाई से नाराज एक युवक ने अपनी पत्नी को शनिवार शाम गंगा बैराज से उफनाई हुई गंगा में फेंककर मार डाला। यह अजीब इत्तफाक है कि कानपुर शहर के हाई प्रोफाइल ज्योति हत्याकांड के अभियुक्त पीयूष ने भी पहले पत्नी ज्योति को बैराज से फेंककर मारने की साजिश रची थी और इस युवक ने उस साजिश पर अमल भी कर डाला।

विज्ञापन


पत्नी को गंगा में फेंककर भाग रहे युवक को बैराज पर मौजूद लोगों ने दबोचकर पीटा और कोहना पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरा इत्तफाक यह है कि ज्योति हत्याकांड की तरह फेसबुक और मोबाइल फोन इस मामले में भी वारदात की वजह बना।
विज्ञापन

 
घटना शाम करीब शाम करीब 3.30 से 3.45 बजे के बीच की है। पुलिस के मुताबिक पत्नी को मौत के घाट उतारने का के आरोप में गिरफ्तार रवि चौरसिया पुत्र पुत्तन लाल चौरसिया चकेरी, सफीपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक और मोबाइल बना वारदात की वजह

kanpur murder

वारदात की शिकार रूबी बजरिया बशीरगंज गली की रहनेवाली थी। वारदात के तीन घंटे बाद गोताखोर रूबी का शव दो किमी दूर बरामद कर सके। पहली नजर के प्यार से शुरू हुई यह प्रेम कहानी अपने ही प्यार को बेरहमी से कत्ल कर देने के साथ खत्म हो गई।

हत्यारोपी के चेहरे पर शिकन तक नहीं अलबत्ता वह पुलिस हिरासत में भी बार-बार कहता रहा कि 15 अगस्त को आजाद होना चाहता था, आज ही आजाद हो गया हूं, कैसी भी सजा मिले अब कोई गम नहीं। बेवफाई की यही सजा है, समझाने पर नहीं समझी तो मार डाला।

पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक मकतूल रूबी आरोपी रवि की दूसरी पत्नी थी। रवि एलएलबी पास है। सात साल पहले आगरा के बलकेश्वर कालोनी निवासी रेखा से उसकी पहली शादी हुई थी। छह साल का बेटा रोहन है। वह जाजमऊ की एक सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करता था।

पत्नी ने की बेवफाई से परेशान था वह

kanpur murder

वहां चार साल पहले बजरिया बशीरगंज गली निवासी रूबी सोनकर नौकरी करने आई तो उससे प्रेम संबंध हो गए। पहली पत्नी और बच्चे को अलविदा कहकर रवि ने दो साल पहले लाटूश रोड आर्य समाज मंदिर में रूबी से शादी कर ली। इसका पता चलने पर पहली पत्नी रेखा बच्चे को लेकर मायके आगरा चली गई।

बकौल रवि मैंने रूबी को बीएड कराया। उसके पूरे परिवार का खर्च उठाता था। एक मल्टीमीडिया मोबाइल दिया। सात-आठ महीने पहले रूबी की दोस्ती फेसबुक पर पटना के एक लड़के से हुई। वह फेसबुक पर ही बिजी रहने लगी तो झगड़ा होने लगा।

छह महीने पहले रूबी मायके गई और वहीं से रहकर उसे तरह-तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी। एक हफ्ते से रूबी को मना कर रहा था कि फेसबुक पर कम रहो या फिर इस शादी को खत्म मानकर शादी के कागजात वापस दे दो पर उसने एक नहीं मानी।

भीड़ ने आरोपी पति को दबोचा, पीटा

kanpur murder

बस मेरे मन में उसे हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा करने का विचार घर कर गया। साजिश के तहत मैंने सारे गिले-शिकवे दूर कर उसे फिर साथ रहने के लिए मना लिया। शनिवार को दाल खरीदने के बहाने बाइक से रूबी को बैराज पहुंचा।

वहां कुछ देर तक हम दोनों घूमते रहे । प्यार भरी बातों के बीच मैने उसे भुट्टा खिलाया। घूमते-घूमते उसे लेकर मैं बैराज की रेलिंग के पास खड़ा हो गया। जब तक वह कुछ समझती मैंने उसका मोबाइल छीन कर गंगा में फेंक दिया और पलक झपकते उसे गोद में उठाया और उफनाई गंगा में उछाल दिया।

क्षण भर में वह गंगा में कहां समा गई, पता ही नहीं चला। बैराज पर तफरीह कर रहे तमाम लोग इस घटना से हक्के-बक्के रह गए। कुछ लोगों ने दौड़कर रवि को दबोच लिया तो कुछ रेलिंग के पास खड़े होकर अथाह गंगाजल में रूबी की एक झलक पाने की कोशिश करने लगे, मगर सब बेकार रहा।

‘फेसबुक ने बनाया बीवी को बेवफा’

kanpur murder

काफी मशक्कत के बात रूबी की लाश ही मिली। कोहना थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने बताया कि रवि को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। बाद में एसएसपी के.सुनील इमैनुएल ने भी थाने पहुंचकर रवि का कबूलनामा सुना।

रवि के मुताबिक फेसबुक ने उसकी बीवी को बेवफा बना दिया। वह पटना के एक ब्वाय फ्रैंड पर दीवानी हो गई। बार-बार टोकाटाकी शुरू की तो चार-पांच महीने से मायके जाकर रहने लगी। तीन दिन पहले रूबी का मैसेज आया कि वह पटना वाले के साथ दूर जा रही है।

मैसेज को पढ़कर मैं बौखला उठा। पहली पत्नी से संपर्क किया तो उसने कह दिया कि तुम तो मेरे लिए मर चुके हो। जो करना है करो। यह सुनकर रूबी को ठिकाने लगा देने की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed