{"_id":"89be88d87025549cf210aabc1571d1ab","slug":"kanpur-eve-teasers-crush-teenage-girl-under-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियतः लड़की को कार में नहीं खींच पाए, तो कुचला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
हैवानियतः लड़की को कार में नहीं खींच पाए, तो कुचला
अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 11 Nov 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनचलों की हरकतें कितनी हदें पार कर सकती हैं, इसका अंदाजा यह खबर देती है। एक कार में कुछ मनचले लड़की से छेड़छाड़ कर रहे थे, उसे गाड़ी में खींचने की कोशिश की। नहीं खींच पाए, तो उसे कार से ही कुचल दिया।
विज्ञापन
छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गई। इलाकाई लोगों के दौड़ाने पर कार सवार भाग निकले। हालांकि, पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया है।
शास्त्री नगर में रहने वाली 11वीं की यह छात्रा काकादेव में कोचिंग पढ़ती थी। पीड़िता की मां ने बताया कि कार सवार लड़के तीन-चार दिन से उसका आते-जाते समय पीछा कर रहे थे।
विज्ञापन
बेटी ने उन्हें यह बात बताई तो उन्होंने समझाया कि अनदेखा कर चली जाया करो। पर, इससे कार सवार शोहदों का मन बढ़ गया। बेटी साइकिल से कोचिंग से लौट रही थी।
नहर ढाल पर कार सवार लड़कों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। ऐतराज करने पर उसे खींचने की कोशिश की। इससे कार और साइकिल में टक्कर हो गई।
बेटी को घायल देख इलाके के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। बेटी ने सफेद रंग की कार का नंबर नोट कर लिया था। छात्रा की मां ने थाने मे तहरीर दी और बेटी को इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
इधर, काकादेव पुलिस ने कार नंबर के आधार पर कार मालिक का पता लगा लिया। वह एक मुसलिम डॉक्टर थे। अपने को फंसता देख शाम को आरोपी पक्ष थाने आ गया।
पुलिस ने छात्रा के घरवालों को भी बुलाया। काकादेव थानाध्यक्ष शीलेश यादव ने बताया कि दोनों पक्ष ने लिखित समझौता कर लिया। वैसे छानबीन में छेड़छाड़ की पुष्टि घटनास्थल पर किसी ने नहीं की।