फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   jyoti murder case kanpur

ज्योति हत्याकांड: पिता को हत्या की धमकी

Sat, 30 Aug 2014 03:34 PM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
jyoti murder case kanpur

कानपुर का हाई-प्रोफाइल ज्योति हत्याकांड तो आपको याद ही होगा। इस खबर में एक नया अपडेट है। ज्योति के पिता को इटावा के एक शख्स ने मोबाइल फोन पर धमकी दी है। उन्होंने जबलपुर के कैंट थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


साथ ही यूपी के सीएम अखिलेश यादव को पत्र भेजकर कानपुर में पैरवी के दौरान सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। पत्र की कॉपी आईजी आशुतोष पांडेय, डीआईजी आरके चतुर्वेदी और एसएसपी के. सुनील इमैनुएल को भी भेजी है।
विज्ञापन


ज्योति के पिता जबलपुर (मध्यप्रदेश) निवासी शंकर लाल नागदेव ने बताया कि गुरुवार दोपहर 1.17 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। मोबाइल करने वाले शख्स ने अपना नाम फत्तूराम निवासी इटावा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फत्तूराम ने उन्हें धमकी दी कि पीयूष के घरवालों की शिकायत ठीक तुमने ठीक नहीं किया है। इससे कुछ नहीं होगा। हमको जानते नहीं हो। बहुत बड़ा भुगतान देना होगा। अभी तो तुम्हारी बेटी गई है आगे देखो क्या क्या होगा। अब इस केस में मैं आ गया हूं। तुम चाहो तो पीएम नरेंद्र मोदी के पास चले जाओ, वह भी मेरा कुछ नहीं कर पाएंगे।

पुलिस ने मांगा पीयूष, मनीषा के घर का सर्च वारंट

jyoti murder case kanpur

शंकर लाल के मुताबिक धमकी देने वाला शख्स ज्योति के ससुराल पक्ष के किसी का परिचित है या संबंधी है। इधर, आईजी आशुतोष पांडेय का कहना है कि यदि मामले की पैरवी के दौरान शंकर लाल सुरक्षा मांगेंगे तो सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। ताकि वह निडर होकर गवाही और पैरवी कर सकें।

उधर, ज्योति हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त एवं पति पीयूष श्यामदासानी, जेल में बंद उसकी प्रेमिका मनीषा मखीजा के घर का सर्च वारंट पुलिस ने मांगा है। इसी सिलसिले में विवेचक और थानाध्यक्ष स्वरूप नगर शिव कुमार राठौर ने सीएमएम सत्यदेव गुप्ता की अदालत में शुक्रवार को अर्जी भी लगाई है। अदालत ने केस डायरी, पर्चा नंबर-27 को तलब करके मामले की सुनवाई शनिवार को तय की है।

ज्योति हत्याकांड के विवेचक ने सीएमएम कोर्ट में अर्जी लगाकर कहा है कि पीयूष और मनीषा एक दूसरे से प्रेम करते थे। इन दोनों के घर की तलाशी के बाद कुछ और महत्वपूर्ण दस्तावेज या तथ्य सामने आ सकते हैं। यह अर्जी अदालत ने स्वीकार कर ली है। साथ ही मामले की अगली सुनवाई शनिवार को तय की है। दूसरी ओर ज्योति हत्याकांड में गिरफ्तार अभियुक्त अवधेश कुमार, रेनू कनौजिया, आशीष कश्यप और सोनू कश्यप के हथेली के निशान शनिवार को अदालत के समक्ष लिए जाएंगे। इसकी अनुमति पहले ही मिल चुकी है। ज्योति हत्याकांड के ये अभियुक्त भी जिला जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed