फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   jyoti murder case, kanpur

ज्योति को हर पल तड़पाना चाहती थी मनीषा

Fri, 08 Aug 2014 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Aug 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
jyoti murder case, kanpur

पीयूष और ज्योति की शादी के बाद सबसे ज्यादा किसी को ठेस पहुंची तो वो है मनीषा मखीजा। बिस्कुट कारोबारी पीयूष और उसकी प्रेमिका मनीषा ने ज्योति मर्डर की साजिश रची थी।

विज्ञापन


मनीषा कानपुर के मशहूर केसर पान मसाला कारोबारी हरीश माखीजा की बेटी है। वो दो बहन और एक भाई हैं। जिसमें मनीषा सबसे बड़ी है। वो परिवार की लाडली है। पिता उसकी हर डिमाण्ड पूरी करते थे। जिसके चलते ही वो बिगड़ गई थी। वो क्लब में जाने की शौकीन थी।
विज्ञापन


पीयूष और मनीषा का अफेयर कई साल पुराना है। इसके बारे में दोनों के परिवार वाले जानते थे। दोनों की शादी बात भी चली थी, लेकिन उनकी कुंडली नहीं मिलने से पीयूष के परिजन राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके के बाद पीयूष के परिजनों ने उसकी शादी ज्योति से कर दी, लेकिन पीयूष और मनीषा ने प्रेम संबंध खत्म नहीं किए। उनमें शारीरिक संबंध भी था।

बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी वह ज्योति को

jyoti murder case, kanpur

पु‌लिस के अनुसार, मनीषा भी पीयूष को दीवानगी की हद तक चाहती थी। इसलिए वो स्वरूपगनर के बंगले को छोड़कर पाण्डुनगर नगर में पीयूष के बंगले के पड़ोस में रहती थी, ताकि वो पीयूष की हर गतिविधि पर नजर रख सके।

मनीषा ने पहले तो पीयूष को शादी की इजाजत दे दी लेकिन दूसरी लड़की को पीयूष के साथ वो सहन नहीं कर पा रही थी। मनीषा ने पीयूष से कहा था कि वो लोग मिलकर उसको ऐसी मौत देंगे जिससे उसको उतना ही दर्द मिले जितना की पीयूष से दूर रहकर उसने (मनीषा) सहा है।

पीयूष ने मनीषा के लिए किया भी ऐसा ही। उसने और मनीषा ने हत्यारों को चाकू से उसकी हत्या करने के लिए कहा, जिससे की चाकू के हर वार में उसको असहनीय पीड़ा हो। प्लान के मुताबिक ही उन लोगों ने चाकू से ज्योति पर 17 वार किए और उसको तड़पाकर मौत के घाट उतार दिया।

पीयूष के घरवालों को सफीना नोटिस जारी

jyoti murder case, kanpur

कानपुर के हाईप्रोफाइल ज्योति मर्डर केस में के मुख्य आरोपी पीयूष के घरवालों को पुलिस ने सफीना नोटिस जारी कर बयान के लिए तलब किया है। ज्योति की हत्या के आरोप मे उसका पति पीयूष, पीयूष की प्रेमिका मनीषा मखीजा, ड्राइवर अवधेश, सोनू, रेनू और आशीष इस समय जेल में हैं।

पुलिस एक बार पीयूष को 24 घंटे की रिमांड में ले चुकी है। कल फिर पुलिस को अभियुक्तों का 24 घण्टे का रिमांड मिला है, जिसमें पुलिस पीयूष समेत 5 हत्यारोपियों को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास करेगी।

वहीं पीयूष के परिजन इस पूरे मामले मे सबूतों को नष्ट करने का भी प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते स्वरूप नगर पुलिस ने पीयूष के पिता स्वाति बिस्कुट के मालिक ओमप्रकाश श्यामदासानी, उसकी मां, भाई-भाभी समेत 11 लोगों को सफीना नोटिस जारी कर थाना स्वरूप नगर में तलब किया है।

पीयूष ने तय कर लिया ज्योति को मरना होगा

jyoti murder case, kanpur

दरअसल, इस कहानी में जो सच निकल कर सामने आ रहा है उसके अनुसार शादी के लिए ज्योति को पसंद करने से पहले ही पीयूष ने ये तय कर लिया था कि ज्योति को मरना होगा?

पीयूष मंगला है ये बात पीयूष और उसकी प्रेमिका मनीषा को बहुत अच्छी तरह से पता था। कई सालों पहले वो और मनीषा एक बड़े ज्योतिषाचार्य के पास गए थे। जिन्होंने ये बताया था कि पीयूष की पहली पत्नी की मृत्यु निश्चित है।

ऐसे में पीयूष और मनीषा ने एक साथ जीवनभर रहने के लिए पूरा प्लान बनाया। पंडित की भविष्यवाणी सुनने के बाद पीयूष ने तय कर लिया कि वो पहली शादी मनीषा की जगह किसी और से करेगा? जिससे की पहली पत्नी के मरने के बाद वो दूसरी शादी कर सके।

हां, पीयूष ये ही करूंगी शादी

jyoti murder case, kanpur

पीयूष और मनीषा ने एक साल तक इंतजार किया कि ज्योतिषी की भविष्यवाणी सच हो और ज्योति खुद ही मर जाए पर जब ऐसा नहीं हुआ तो दोनों ने उसके कत्ल का फैसला कर लिया।

सिंधी परंपरा के मुताबिक जो व्यक्ति दूसरी शादी करना चाहता है वो अपनी पत्नी के अंत्येष्टि में शामिल नहीं होता है और न ही उसकी चिता को मुखाग्नि देता है। बिल्कुल ऐसा ही पीयूष ने भी किया। इसकी वजह साफ थी कि पीयूष को अपनी दूसरी शादी मनीषा से करनी थी।

वहीं, जेल में बंद मनीषा कहती है कि जेल से छूटने के बाद पीयूष से ही शादी करेगी। ज्योति की हत्या के बारे में पता होने की बात पर वह चुप हो जाती है। साथी बंदियों ने उससे पूछा कि अगर दोनों लोग छूट गए तो क्या वह सब कुछ जानते हुए पीयूष से शादी करेगी तो उसने कहा कि हां कर सकती हूं। पहले छूट तो जाऊं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed