फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   jyoti murder case

नौकरानी से भी थे पीयूष के प्रेम संबंध

Thu, 07 Aug 2014 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 07 Aug 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
jyoti murder case

कानपुर के हाई-प्रोफाइल ज्योति हत्याकांड में छह घंटे की पुलिस रिमांड पर ली गई करोड़पति व्यापारी पीयूष की प्रेमिका मनीषा ने बताया कि पीयूष के उसके अलावा घरों में काम करने वाली एक नेपाली लड़की से भी प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन


मनीषा की शादी तय हो गई थी और पीयूष उससे शादी करना चाहता था इसलिए उसने, पीयूष और ड्राइवर अवधेश ने मिलकर ज्योति को मारने की योजना बनाई थी।

कानपुर जोन के आईजी आशुतोष पांडेय ने प्रेमिका की पुलिस रिमांड खत्म हो जाने के बाद बताया कि बुधवार को हुई पूछताछ में प्रेमिका ने पुलिस पूछताछ में इस हत्याकांड के कारणों के बारे में बताया। पांडेय के अनुसार मनीषा ने पुलिस को बताया कि उसके और पीयूष के तीन साल पहले से संबंध थे। इस बीच ज्योति से पीयूष की शादी हो गई इसके बावजूद दोनों के संबंध कायम रहे।

विज्ञापन

तीन साल से था पीयूष-मनीषा के बीच संबंध

jyoti murder case

उन्होंने कहा कि चूंकि मनीषा की शादी उसके परिजन कहीं और कराना चाहते थे इसलिए पीयूष और मनीषा ने अपने पूर्व ड्राइवर अवधेश से बात की और ज्योति की हत्या की योजना बनाई गई।

पांडेय के अनुसार मनीषा ने बताया कि 13 और 20 जुलाई की रात को हत्या की पूरी योजना थी और योजनानुसार पीयूष ज्योति को रात में घर से बाहर लेकर भी निकला लेकिन किन्ही कारणों से हत्या नहीं हो पाई और फिर 27 जुलाई को योजनानुसार काम हुआ और ज्योति की हत्या कर दी गई।

पांडेय के अनुसार मनीषा ने बताया कि पीयूष के अवैध संबंध उसके घर में काम करने वाली नेपाली मूल की लड़की से भी थे। इस बाबत जब उसको पता चला तो पीयूष ने कहा, ‘चाहे कुछ भी हो शादी मैं तुमसे ही करूंगा। पीयूष और मनीषा को शादी की जल्दी इसलिए थी क्योंकि प्रेमिका के घरवालों ने उसकी शादी एक करोड़पति व्यापारी परिवार में तय कर दी थी।

सामने आई हत्या के पीछे की पूरी कहानी

jyoti murder case

आईजी पांडेय ने कहा कि पीयूष समेत सभी छह लोगों को बारी-बारी से पुलिस रिमांड पर लेने से हत्या में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकल मिली। साथ ही मनीषा से हत्या के पीछे की पूरी कहानी भी सामने आ गई। पुलिस को अब इस हत्याकांड के सारे सबूत हाथ लग गए हैं।

उन्होंने बताया कि पीयूष और उसके चार अन्य सहयोगियों की रिमांड बुधवार दोपहर 12 बजे खत्म हो गई थी और उन्हें वापस जेल भेज दिया गया जबकि मनीषा की पुलिस रिमांड केवल छह घंटे आज दोपहर एक बजे से सात बजे तक की थी इसलिए उससे भी पूछताछ के बाद शाम सात बजे जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि 27 जुलाई की रात को करोड़पति बिस्कुट व्यापारी के बेटे पीयूष श्याम दासाणी ने कथित रूप से अपनी पत्नी ज्योति की हत्या अपनी करोड़पति प्रेमिका मनीषा और उसके पूर्व ड्राइवर तथा तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर की थी। ज्योति का शव पीयूष की कार में 28 जुलाई की सुबह मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed