फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   juveniles_murder_robbery_Delhi

जुवेनाइल होम से भागे 5, बड़ी वारदात को दिया अंजाम

Tue, 19 Nov 2013 11:32 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Nov 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
juveniles_murder_robbery_Delhi

दिल्ली के सेवा कुटीर किंगस्वे कैंप से अक्टूबर में भागे पांच नाबालिगों ने दो लोगों के साथ मिलकर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


उन लोगों ने एक ज्वैलर के घर में घुसकर 50 किलो चांदी लूट ली और उसकी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दो नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को पकड़ा है।

इन लोगों ने न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र के मयूर विहार फेज-थ्री इलाके में सात नवंबर को घर में घुसकर बच्चों के सामने ही ज्वैलर अजय गुप्ता की पत्नी मधुबाला की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान लोकल केबल ऑपरेटर महेश गुप्ता उर्फ सन्नी (24), नर्सिंग कुमार वर्मा (35) और अजय राय (35) के रूप में हुई।

murderसेवा कुटीर किंगस्वे कैंप से अक्तूबर में भागे पांच नाबालिगों ने महेश और नर्सिंग के साथ मिलकर वारदात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास से लूटी गई 50 किलो चांदी के अलावा वारदात में इस्तेमाल दो बाइक, दो रिवाल्वर और कुछ कारतूस बरामद मिले हैं। पुलिस को अभी तीन नाबालिगों की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed