फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   justice for jyoti misson on fb

FB पर ‘जस्टिस फॉर ज्योति’ पीयूष के प्रति भारी आक्रोश

Tue, 05 Aug 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 05 Aug 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
justice for jyoti misson on fb

जेल की सलाखों में कैद कानपुर के करोड़पति कारोबारी पीयूष श्यामदसानी को सजा दिलाने के लिए समाज ने कमर कस ली है। उसे कड़ी सजा दिलाने के लिए लोगों ने अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है और फेसबुक पर ‘जस्टिस फार ज्योति’ नाम से ‘कम्युनिटी पेज’ बनाया है।

विज्ञापन


एक दिन पहले ज्योति को इंसाफ दिलाए जाने के लिए बनाए गए ‘कम्युनिटी पेज’ से आज सुबह तक करीब 5850 लोग जुड़ चुके थे और यह संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस कम्युनिटी पेज से जुडऩे वाली अधिकतर महिलाओं के मन में पीयूष के प्रति भारी गुस्सा है।
विज्ञापन


इस पेज पर दिखी अभिव्यक्ति के अनुसार ज्योति हत्याकांड पर केवल महिलाएं ही नाराज नहीं है बल्कि पुरूषों में भी पीयूष के प्रति भारी आक्रोश है। जस्टिस फार ज्योति नामक इस पेज से लोग निरंतर जुड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयूष और मनीषा के एसएमएस देख चौंकी पुलिस

justice for jyoti misson on fb

उधर, तफ्तीश के दौरान पुलिस के सामने जो सच पीयूष और उसकी प्रेमिका मनीषा के मोबाइल फोन ने उगला, तो पुलिस भी बुरी तरह चौंक उठी।

पूरे सात सौ पेज का एसएमएस रिकॉर्ड देखकर पुलिस का सिर चकरा गया। क्योंकि ये सारे एसएमएस अकेले दो लोगों के बीच महज तीन महीने के बीच हुए। वो दो लोग थे पीयूष श्यामदसानी और उसकी प्रेमिका मनीषा।

आज ज्योति मर्डर केस में अभियुक्त और पीयूष श्याम दासानी की प्रेमिका मनीषा मखीजा के पुलिस कस्टडी रिमांड पर मंगलवार को सुनवाई होगी। स्वरूप नगर पुलिस ने मनीषा की पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए अर्जी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed