फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   jumped up from roof for save herself

इज्जत बचाने के लिए वो कूद गई छत से!

Thu, 26 Dec 2013 11:22 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर।
अमर उजाला, बुलंदशहर। Updated Thu, 26 Dec 2013 11:22 PM IST
विज्ञापन
jumped up from roof for save herself
छत से कूदकर सौदागरों के चंगुल से अपनी अस्मत बचाने वाली लड़की को दो सप्ताह बाद भी परिजनों के पास पहुंचने के लिए तरस रही है। पुलिस ने बरामदगी के बाद पीड़िता को गुलावठी के महिला आश्रम भेज दिया था। आश्रम के पदाधिकारी ने एसएसपी को शिकायत देकर पीड़िता को उसके घर पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
बता दें कि दो सप्ताह पहले देवीपुरा स्थित एक मकान की छत से किशोरी के कूदने पर हड़कंप मच गया था। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि मकान में किराए पर रहने वाले लोग उसे दिल्ली से अगवा कर लाए हैं और उसका 50 हजार रुपये में सौदा कर रहे थे। इसकी भनक लगने पर उसने छत से कूदकर अपनी अस्मत बचाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और पीड़िता को मेडिकल के बाद गुलावठी के महिला आश्रम भेज दिया था। आरोप है कि इसके बाद से पुलिस ने उसकी सुध नहीं ली है, वहीं आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। आश्रम के एक पदाधिकारी ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत कर पीड़िता को उसके घर पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed