{"_id":"5539bb2fdd3a56f5e1371e3bd1ce96b5","slug":"joint-director-arrested-for-molesting-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ में रक्षा मंत्रालय के ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
छेड़छाड़ में रक्षा मंत्रालय के ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Mar 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समयपुर बादली थाने की पुलिस ने 14 साल की किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में रक्षा मंत्रालय के ज्वाइंट डायरेक्टर जेएल भिंड (45) को गिरफ्तार किया है। रोहिणी सेक्टर-18 के एक अपार्टमेंट में रहने वाली छात्रा यहां पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक छात्रा होली वाले दिन होली खेलने के लिए अधिकारी के घर गई थी। छात्रा का आरोप है कि अधिकारी ने उसका हाथ पकड़कर कमरे में खींचने की कोशिश की।
विज्ञापन
छात्रा विरोध करके वहां से भाग निकली और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया और 164 के तहत बयान दर्ज करके आरोपी अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि आरोपी अधिकारी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया था। बुधवार रात पुलिस ने अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को रोहिणी जिला अदालत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट चरणजीत सिंह की अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।