फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Jilted wife cuts husband's penis twice with scissors

पत्नी ने दो बार काटा पति का प्राइवेट पार्ट

Thu, 15 Jan 2015 01:27 PM IST
Updated Thu, 15 Jan 2015 01:27 PM IST
विज्ञापन
Jilted wife cuts husband's penis twice with scissors

पति की हरकतों से परेशान होकर एक महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि डॉक्टर भी हैरान रह गए। पति पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए महिला ने एक नहीं दो बार उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला।

विज्ञापन


मामला चीन का है। पुलिस के अनुसार, पांच बच्चों के पिता फेन लंग (32) ने पत्नी के फोन से अपनी प्रेमिका झांग हंग (21) को प्यार भरा ईमेल भेजा था।

शांगचिउ स्थित अपने घर से उसने प्रेमिका को ईमेल भेजा लेकिन वह अपना अकाउंट लॉग आउट करना भूल गया। उसकी 30 वर्षीय पत्नी फेंग ने जब फोन देखा तो दंग रह गई। उसने अकाउंट चेक किया तो उसमें दोनों की बातचीत के और भी ईमेल मिले।

विज्ञापन

डॉक्टरों ने जोड़ा तो अस्पताल जाकर फिर काटा

Jilted wife cuts husband's penis twice with scissors

मिरर के अनुसार, इससे उसका गुस्सा उबल पड़ा और उसने दो कैंची लेकर पति पर धावा बोल दिया। घटना के वक्त उसका पति सो रहा था और अचानक हुए हमले से उसे संभलने का भी मौका नहीं मिला और महिला ने कैंची से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

घटना के बाद लोगों ने फेन को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट को जोड़ दिया। लेकिन इसकी जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी अस्पताल पहुंच गई और वहां उसने कैंची से दोबारा उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

यही नहीं, इस बार उसने प्राइवेट पार्ट काटकर खिड़की से बाहर फेंक दिया। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक निर्वस्त्र व्यक्ति अस्पताल के बाहर एक महिला को पीट रहा है।

जानवर उठा ले गया प्राइवेट पार्ट?

Jilted wife cuts husband's penis twice with scissors

सूचना मिलते ही स्टाफ के लोग बाहर की ओर भागे तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति निर्वस्त्र हालत में खड़ा है और महिला को पीट रहा है। उसके पैर पूरी तरह खून से सने हुए हैं।

लोगों ने उसे रोका और महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया। बाद में पता चला कि महिला उसी व्यक्ति की पत्नी है और उसने दोबारा पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया है।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस और डॉक्टरों ने खिड़की के बाहर उसके कटे हुए अंग को खोजने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। माना जा रहा है कि इसे किसी कुत्ते या बिल्ली ने खा लिया होगा।

विज्ञापन

पढ़िए, प्रेमिका का चौंकाने वाला बयान

Jilted wife cuts husband's penis twice with scissors

अस्पताल के प्रवक्ता के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति का बहुत ज्यादा खून बह गया था, जिसके बाद उसे तत्काल इमरजेंसी सर्जरी के लिए भेज दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी है।

घटना की जानकारी मिलते ही फैन की प्रेमिका भी अस्पताल पहुंच गई। उसने कहा कि वह उसके ठीक होते ही शादी कर लेगी। उसने कहा कि उसका प्राइवेट पार्ट कट जाने से उनके प्यार में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उसके पांच बच्चे पहले से ही हैं।

आरोपी पत्नी को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उस पर शारीरिक छति पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed