फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Jilted doctor who paid gang to chop off fiance's PENIS

लड़की ने मंगेतर से लिया एक खौफनाक बदला

Sat, 05 Apr 2014 02:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 05 Apr 2014 02:45 PM IST
विज्ञापन
Jilted doctor who paid gang to chop off fiance's PENIS

मंगेतर के शादी तोड़ने से नाराज एक युवती ने उसे सबक सिखाने के लिए एक ऐसी वारदात को अंजाम दिया, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

विज्ञापन


शादी से ठीक 3 दिन पहले एक महिला डॉक्टर के मंगेतर ने उससे सगाई तोड़ दी। पहले तो दोनों में खुब लड़ाई हुई फिर मंगेतर को सबक सिखाने के लिए युवती ने एक खतरनाक प्लान बनाया।
विज्ञापन


इसके लिए उसने एक ऐसे गिरोह से संपर्क किया, जो इस काम में उसकी मदद कर सके।

तीन दिन बाद होने वाली थी शादी

Jilted doctor who paid gang to chop off fiance's PENIS

घटना ब्राजील की है। वहां 34 साल की एक महिला डाक्टर मारियम प्रिस्किला कास्ट्रो की उसके ब्वॉयफ्रेंड वेंडेला सूजा से किसी मामले को लेकर विवाद हो गया।

इसके बाद सूजा ने कास्ट्रो से शादी करने से इंकार कर दिया और तीन दिन बाद होने वाली शादी तोड़ दी।

इससे नाराज कास्ट्रो ने ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए एक खौफनाक योजना बनाई। उसने इसके लिए उसने एक गैंग के 3 सदस्यों को ये जिम्मेदारी सौंपी।

अपराधियों के साथ मिलकर काटा लिंग

Jilted doctor who paid gang to chop off fiance's PENIS

प्लान के अनुसार कास्ट्रो ने अपने मंगेतर सूजा को एक बार फिर मिलने के लिए बुलाया। उसके बाद इन पेशेवर अपराधियों के साथ मिलकर उसने अपने मंगेतर वेंडेला सूजा के लिंग को काट डाला।

थोड़ी देर बाद तड़प-तड़प कर सूजा की मौत हो गई।

हालांकि इस महिला डॉक्टर कास्ट्रो की इस साजिश का खुलासा हो गया। गैंग में शामिल तीनों आरोपियों ने ही कोर्ट में इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने कोर्ट में बताया कि किस तरह से उन्होंने वेंडेल सूजा के साथ ऐसी वारदात को अंजाम दिया।

इस कार्रवाई में महिला डॉक्टर प्रिस्किला कास्ट्रो के पिता ने भी उसका साथ दिया।

विज्ञापन

कोर्ट ने दी छह साल की सजा

Jilted doctor who paid gang to chop off fiance's PENIS

कोर्ट ने उन्हें भी उनकी बेटी के साथ आरोपियों में शामिल किया है। कास्ट्रो जानी-मानी डॉक्टर के साथ-साथ दक्षिण पूर्व ब्राजील के ज्यूज डे फोरा इलाके के धनी परिवार से संबंध रखती हैं।

साल 2002 में हुए इस जघन्य वारदात में कास्ट्रो ने कोर्ट से जमानत ली और भागकर मिनार गिरेस स्टेट के बारबाकेना पहुंची। इसके बाद वो साउथ पाउलो स्टेट के पिरासुनुन्गा पहुंची।

वहां उसने एक फैमिली डॉक्टर के तौर पर काम करना शुरू किया। इस दौरान कास्ट्रो ने साल 2012 में शादी भी कर ली। लेकिन आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला कोर्ट में चला जिसमें साजिश रचने वाली इस महिला डॉक्टर को 6 साल के लिए जेल की सजा सुनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed