{"_id":"4b32c62573d92142c4c6cbc1e08cfb40","slug":"jeweler-s-kidnapping-and-protest-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौहरी का अपहरण, मांगी दस लाख की फिरौती","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
जौहरी का अपहरण, मांगी दस लाख की फिरौती
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 09 Apr 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
सीकर के सालासर बस स्टैंड स्थित घर से घूमने निकले एक जौहरी का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ताओं ने परिजनों को फोन कर दस लाख की फिरौती मांगी है। वारदात के बाद शहर में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सभी व्यापारी कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने घटना का विरोध जताया और व्यवसायी की सकुशल वापसी की मांग की। सूचना के बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी करवाई, व्यवसायी की कोई जानकारी हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीकर के डोलिया का बास निवासी व्यवसायी विनोद सर्राफ (55) अपना स्कूटर लेकर नेहरू पार्क घूमने के लिए निकले थे। करीब आठ बजे एक अज्ञात युवक उनका स्कूटर लेकर उनके घर आया।
विज्ञापन
उसने परिजनों को कहा कि उसे विनोद ने भेजा है। वे अपना मोबाइल मंगवा रहे हैं। अनजान युवक द्वारा मोबाइल मंगवाने की सूचना पर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने युवक को पकड़ लिया।
सख्ती बरतने पर युवक ने विनोद के अपहरण की सूचना दी और आरोपियों से बात करवाई। तब आरोपियों ने विनोद के अपहरण की पुष्टि की और उनके बदले दस लाख की फिरौती की मांग की। इसके बाद से विनोद के भाई के मोबाइल पर भी फिरौती को लेकर फोन आ रहे हैं।
बार-बार नाम बदल रहा युवक
पकड़े गए युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वह खुद को नागौर के कुचामन की तरफ का रहने वाला बता रहा है। बार-बार अपना नाम बदल रहा है। अपहरणकर्ताओं के संबंध में भी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं दे रहा है।