फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   jeans dealer killed in sambhal due to love affair

प्रेमिका के परिजनों ने की जींस कारोबारी की हत्या

Mon, 07 Sep 2015 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Sep 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
jeans dealer killed in sambhal due to love affair

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभल में हयातनगर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में शनिवार की रात जींस कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई की आश्वासन देकर बीस मिनट में ही जाम खुलवा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जींस कारोबारी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवती के भाई और बहनोई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना संभल-बहजोई मार्ग पर स्थित मोहल्ला लाडम सराय की है। जींस कारोबारी विकास (20) पुत्र राजेश को शनिवार की रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो युवक अपने साथ ले गए थे। रविवार सुबह करीब 6.30 बजे लोगों को विकास का शव हयातनगर के विद्युत उपखंड के पीछे पड़ा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका को अपने घर ले आया था विकास

jeans dealer killed in sambhal due to love affair

जानकारी पर विकास के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। विकास के पेट में गोली लगी थी। परिवार वालों ने युवती के भाई और बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।

20 मिनट तक जाम लगने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। मृतक के पिता राजेश की तहरीर पर पुलिस ने टिंकू व उसके बहनोई अंकुश के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह था विवाद
लाडम सराय निवासी जींस कारोबारी विकास के मुरादाबाद जिले के एक मोहल्ला स्थित अपनी ही रिश्तेदारी में युवती से प्रेम प्रसंग हो गए थे। थानाध्यक्ष रूम सिंह बघेल ने बताया कि विकास युवती को करीब 20 दिन पहले अपने साथ ले आया था लेकिन युवती के परिवार वालों का दबाव पड़ने पर युवती को उसके घर भेज दिया गया था। इसी बात को लेकर युवती के भाई व विकास के बीच रंजिश शुरू हो गई थी।

कोट-
टिंकू और उसके बहनोई अंकुश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं। - अतुल सक्सेना, पुलिस अधीक्षक संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed