फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Javed Killed his friend bitterly wept uncontrollably

अपनी दोस्त की हत्या कर फूट-फूटकर रोया जावेद

Sun, 17 May 2015 09:56 AM IST
Updated Sun, 17 May 2015 09:56 AM IST
विज्ञापन
Javed Killed his friend bitterly wept uncontrollably

एएमयू की पूर्व रिसर्च स्कॉलर असमा जावेद की हत्या में जेल गए उसके बेहद करीबी दोस्त जावेद ने बेशक अपना जुर्म कुबूल कर लिया। मगर उसे इस हत्या का बेहद मलाल है।

विज्ञापन


शायद यही वजह है कि उसकी हवालात में पहली रात रो-रोकर कटी, जबकि जेल में पहली रात खामोशी में बीती है। उसने खुद यह बात स्वीकारी है कि उससे बड़ी गलती हो गई।
विज्ञापन


जावेद को बृहस्पतिवार सुबह हिरासत में लिया गया और देर शाम तक पुलिस ने पूरा केस वर्कआउट कर लिया। इसके बाद रात भर उसे सिविल लाइंस की हवालात में रखा गया। जहां उसने किसी से कोई बात नहीं की और रोता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर काफी रुपया खर्च किया, मामूली बात पर मार दिया

Javed Killed his friend bitterly wept uncontrollably

शुक्रवार दुपहर मीडिया के सामने उसने टीवी पर यह बात स्वीकारी कि उसने गलती की है। इस बात का उसे अहसास है। खुद की गलती की बड़ी वजह यह भी मान रहा है कि इतना रुपया दोस्ती में असमा पर खर्च किया। उसकी तमाम जरूरतों को पूरा किया और खुद ही जरा से झगड़े पर उसे मार दिया।

इसके बाद जब उसे जेल भेजा गया तो वहां भी वह बैरक में खामोशी में डूबा रहा। कुछ लोगों ने बातचीत की कोशिश की, मगर वह ज्यादा जवाब न दे पाया। रात भर खामोशी में करवटें बदलता रहा।

बता दें कि बलरामपुर निवासी असमा की लाश बुधवार दोपहर पुलिस ने बरामद की थी। वह 8 मई की रात से गायब थी और उसका फोन भी बंद था। लाश मिलने के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने असमा हत्याकांड से पर्दा हटाते हुए मुख्य आरोपी जावेद को हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed