सेल्फी खींचना पड़ा महंगा, पहुंची जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कलाकार को अपनी ही वैजाइना की सेल्फी खींचना महंगा पड़ गया।
पुलिस ने इस कलाकार को अपनी वैजाइना की सेल्फी खींचकर थ्रीडी प्रिंटिंग के लिए उसका डेटा लोगों में बांटने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
खबर जापान की है। यहां रोकूदेनाशिको के नाम से चर्चित इस कलाकार ने यह डेटा 30 लोगों को ईमेल से भेजा था।
इसका मकसद क्राउड फंडिंग के जरिए एक आर्ट प्रॉजेक्ट के वास्ते पैसा जमा करना था।
अश्लीलता विरोध कानून में हुई गिरफ्तार
मिरर के अनुसार, रोकूदेनाशिको अपनी वजाइना के आकार से प्रेरित एक डोंगी या नाव बनाना चाहती हैं और इसी के लिए पैसा जमा कर रही हैं।
उन्होंने इसका नाम 'पुसी बोट' रखा है।लेकिन पुलिस ने जापान के अश्लीलता विरोध कानून का उल्लंघन करने के आरोप में उसे टोक्यो में गिरफ्तार कर लिया।
महिला कलाकार अपने उपर लगे आरोपों से इंकार कर रही है।
अब तक 6 लाख से ज्यादा कर लिया जमा
उन्होंने कहा कि उसने लोगों को अपनी वैजाइना की फोटो नहीं भेजा था।
उसने तो वैजाइना का थ्री डी डेटा लोगों को भेजा था, जोकि किसी भी हाल में अश्लील नहीं दिखता।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कलाकार ने अब तक करीब एक मिलियन ऐन (6 लाख) जमा भी कर लिए थे।