{"_id":"36ac1b56dab532ae5adfdcf83359a57a","slug":"japan-s-three-loves-club-owner-arrested-in-breach-of-japanese-prostitution-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय क्लब की आड़ में चला रहा था सेक्स की दुकान","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
चाय क्लब की आड़ में चला रहा था सेक्स की दुकान
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Oct 2013 01:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एक 70 साल के व्यक्ति को वेश्यावृति के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उस पर अपने टी क्लब 'थ्री लव्स' में लोगों को सेक्स की जरूरतें पूरा कराने का आरोप लगा है।
वह अखबारों में विज्ञापन के जरिए बुजुर्ग लोगों को अपने क्लब में चाय पीने का प्रस्ताव देता था। साथ ही उस विज्ञापन में यह भी लिखा होता था कि यहां आपको कोई मनपसंद साथी भी मिल सकता है।
डेली मेल के अनुसार, कियोहिदे कुरोदा इस क्लब को टोक्यो में चलाता था। वह क्लब में आने वाले पुरुषों और महिलाओं के बीच सेक्स सुविधाएं उपलब्ध कराता था। इससे वह दो करोड़ से अधिक रुपए कमा चुका है।
विज्ञापन
इस क्लब में शामिल सबसे उम्रदराज व्यक्ति की उम्र 88 साल और महिला की उम्र 82 साल थी। अन्य सदस्य 60 के आसपास के हैं। उसने क्लब में करीब एक हजार पुरुषों और 350 महिलाओं की सेक्स जरूरतें कमिशन लेकर पूरी कराई थीं।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुरोदा को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह सेक्स के लिए दो महिलाओं को दो पुरुषों से मिला रहा था। उन लोगों ने दो महीने पहले सेक्स पार्टनर उपलब्ध कराने की बात कही थी।