फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   jailer arrested for rape allegation

कारगार में विदेशी महिला से रेप के आरोप में जेलर गिरफ्तार

Thu, 21 Jan 2016 02:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महाराजगंज
ब्यूरो/ अमर उजाला, महाराजगंज Updated Thu, 21 Jan 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
jailer arrested for rape allegation

नेपाल बॉर्डर से यूपी के महाराजगंज में घुस आई उज्बेकिस्तान की महिला को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोप था कि महिला बिना वीजा के आई थी। महिला को जेल में डाला गया। लेकिन सलाखों के पीछे अपने जुर्म की सजा भुगतने वाली उस महिला को ये पता नहीं था कि सजा के रखवाले भी गुनाहों को अंजाम दे सकते हैं।

विज्ञापन


आरोप है कि डिप्टी जेलर डीएन गुप्ता ने कारागार में ही मौका पाकर विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता को जनवरी 2015 में गिरफ्तार किया गया था जिसे दिसंबर में छोड़ दिया गया। लेकिन उसने कारागार में अपने ऊपर हुए जुल्म के खिलाफ पैरवी जारी रखी और गुनहगार जेलर को घर से ही पुलिस की टीम ने धर दबोचा।

विज्ञापन

जेलर को पकड़ने वाली टीम को मिलेगा ईनाम

jailer arrested for rape allegation

आरोप सही साबित होने पर जेलर को पद से पहले ही निलंबित किया जा चुका है। डिप्टी जेलर डीएन गुप्ता को पुलिस ने देवरिया के मुजहना से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।

एसपी भारत सिंह यादव ने प्रेसवार्ता में बताया कि तीन जुलाई को उज्बेक महिला ने तत्कालीन डिप्टी जेलर पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में केस दर्ज कराया था। एसआई अनुज कुमार सिंह की जांच में पाया गया कि महिला ने डिप्टी जेलर पर जो आरोप लगाए हैं वे सही हैं। इसी बीच पीड़ित को सिद्धार्थनगर जेल स्थानांतरित कर दिया गया था, जहां सीओ रचना मिश्रा ने महिला के बयान दर्ज किए थे।

मंगलवार देर शाम सीओ रचना मिश्र के नेतृत्व में स्वॉट टीम प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार राय, सिपाही गयादीन प्रसाद, सदरे आलम और सत्येन्द्र शुक्ला की टीम ने निलंबित डिप्टी जेलर डीएन गुप्ता को उनके पैतृक गांव नरहर पड़री थाना तरकुलवा जिला देवरिया के निकट के गांव मुजहना से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने इस टीम को पांच हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed