फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Italian nurse clicked selfeis after killing 38 patients

38 मरीजों की हत्या कर नर्स ने लाशों के साथ खींची सेल्फी!

Thu, 27 Nov 2014 06:17 PM IST
Updated Thu, 27 Nov 2014 06:17 PM IST
विज्ञापन
Italian nurse clicked selfeis after killing 38 patients

दर्जनों मरीजों की हत्या करके उनकी लाश के साथ सेल्फी खींचने वाली एक नर्स की तस्वीरें सामने आने से हड़कंप मच गया। मरे हुए मरीजों के साथ वह बेहद खुश होकर सेल्फी खींचती थी।

विज्ञापन


मामला इटली का है। जहां नर्स डेनिएला पॉग्गेली को पिछले महीने करीब 38 मरीजों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक के बाद मरीजों की मौत होने के बाद लोगों का शक बढ़ा था क्योंकि कुछ मौत बेहद चौंकाने वाली थी।

विज्ञापन


नर्स पर आरोप लगा है कि उसे मरीजों की हत्या करके खुशी मिलती थी और वह बड़ी ही निर्दयता से मरीजों को मार डालती थी।

उसने मरीजों को पोटैशियम के इंजेक्शन लगाए जिसका असर 48 घंटे बाद होता था और किसी भी तरह की जांच में इसकी पहचान करना भी मुश्किल होता है।

किसी के मरने पर ऐसी खुशी नहीं देखी होगी आपने!

Italian nurse clicked selfeis after killing 38 patients

डेली मेल के अनुसार, हाल ही में आरोपी नर्स की तस्वीर मीडिया के सामने आ गई जिसमें वह एक बुजुर्ग महिला की लाश के पास बैठी है और बेहद खुश होकर सेल्फी खींच रही है।

दूसरी तस्वीर में वह एक मरीज के बगल में बेहद क्रूर अंदाज में लेटी हुई है। उसने खुशी में अपना पूरा मुंह भी खोल रखा है। यह तस्वीर उसकी एक सहकर्मी ने खींची थी। उस पर भी मरीजों की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा है।


आरोपी नर्स ने पुलिस पूछताछ में कहा कि वह लाश के साथ फोटो खिंचवा रही थी, उसे ऐसा करने में खुशी मिलती है। उसने यह भी कहा कि वह अपना गुनाह कबूल करती है और उसमें इससे इंकार करने की ताकत नहीं है।

यही नहीं, पूछताछ के दौरान उसने एक ऐसा खुलासा भी किया जिससे सभी बिल्कुल अनजान थे। उसने बताया कि वह दूसरी शिफ्ट में आने वाली नर्सों को परेशान करने के लिए मरीजों को जुलाब दे देती थी। दोनों आरोपी नर्सों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed