जासूसी कैमरा लगा पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा अंतरंग, चाकुओं से गोदा
आईटी कंपनी में काम करने वाले शख्स को पत्नी पर इतना शक करने लगा कि वह उसे सबक सिखाने के लिए घर में जासूसी कैमरा लगा दिया। और पत्नी को चीटिंग करते हुए पकड़ा तो उसे ऐसी सजा कि कोई दुश्मन भी नहीं दे सकता।
मामला ब्रिटेन के वारिंग्टन शहर का है। 51 वर्षीय एंड्र्यू मुनरो ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की मां कार्ल मुनरो को मौत के घाट उतार दिया।
मिरर के अनुसार, आरोपी जब चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर रहा था तो उसकी पत्नी मुनरो उससे बार-बार विनती करके माफ करने की गुहार लगा रही थी, लेकिन उसके सिर पर इस कदर भूत सवार हुआ कि वह तब तक चाकू मारना बंद नहीं किया जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई।
मरने से पहले कहा 'मैं आपको बहुत प्यार करती हूं'
पति के क्रूरतापूर्ण हमले के बावजूद पत्नी ने मरने से पहले कुछ ऐसा कहा जिससे किसी का भी दिल पसीज सकता है। एंड्र्यूज जब लगातार मुनरो पर चाकुओं से हमला कर रहा था तब मुनरो ने कहा कि अब वह चाकू मारना बंद करे क्योंकि वह काफी ज्यादा घायल हो चुकी है और अब 999 हेल्पलाइन पर फोन करने दे ताकि इसका इलाज कराया जा सके।
मुनरो ने जैसे ही पुलिस को फोन लगाया उसके पति ने फिर हमला शुरू कर और उसको जान से मार दिया। इसी पुलिस ने फोन पर चिल्लाने ओर मिन्नते करने की आवाजें फोन पर सुन लीं।
पुलिस के अनुसार, इस दौरान मुनरो कह रही थी, 'क्लेयर मैं माफी मांगती हूं, लेकिन तुम्हें पता है कि तुमने क्या किया है? आपने जो किया है उस पर मुझे भरोसा नहीं है। मैं आपको सच में बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।'
'मुनरो को प्रेमी के साथ देखा था अंतरंग'
आरोपी एंड्र्यूज गुरुवार को मामले की सुनवाई स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया जहां उसने अपने बचाव में कई दलीलें दीं।
खबरों के अनुसार एंड्र्यूज ने अदालत को बताया उसके मुनरो का एक वीडियो है जिसमें वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अंतरंग नजर आ रही है।
आरोपी अदालत को बताया कि उसने मुनरो की जासूसी के लिए उसके कार, मोबाइल और घर में जासूवी डिवाइसें लगा रही थीं। जिसमें मुनरो की हर गतिविधि कैद हो रही थी।