मिस वर्ल्ड की खुशी और बलात्कार का दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इजरायली सुंदरी लिनर एबरगिल के साथ मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन से महज छह हफ्ते पहले ही चाकू की नोक पर बलात्कार किया गया था। उस समय लिनर एबरगिल 18 साल की थी।
एबरगिल को 1998 में जब मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक आए थे। लेकिन उसकी इस इस खुशी के पीछे जो भयानक दर्ज छिपा हुआ था, वह सिर्फ और सिर्फ वहीं महसूस कर सकती थी।
उसके बचपन का यह सबसे बड़ा सपना आखिरकार पूरा तो हो गया था, लेकिन उस दरिंदे ने उसे जीवन भर का एक दाग दे दिया था। उस दाग को लेकर वह बेहद कसमकश में थी, लेकिन अंततः उसने फैसला कर लिया था।
अपने साथ हुए रेप के बारे में सबको बताया
जैसा कि अधिकतर होता है कि यौन उत्पीड़न के पीडित चुप रह जाते है। लेकिन एबरगिल ने ऐसा नहीं किया। वह चुप रहने के बजाए हिम्मत का परिचय दिया और अपने उपर हुए जुल्म को सबके सामने बताया।
सार्वजनिक रूप से रेप के आरोपी का खुलासा करने के बाद आखिरकार एबरगिल ने आरोपी को 16 साल के लिए सलाखों के पीछे भेजने का दम दिखाया। इसके बाद तो एबरगिल ने बलात्कार पीडित सभी इजरायली महिलाओं और लड़कियों से अपनी चुप्पी तोड़ने को कहा।
नतीजा ये निकला की एबरगिल पूरे देश में महिलाओं के लिए एक आइकन बन गई।
एबरगिल पर बनी डॉक्यूमेंट्री 'ब्रेव मिस वर्ल्ड'
आज एबरगिल 34 साल की हो गई है। उसने देश में यौन उत्पीड़न के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। हाल ही में एबरगिल पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनी, जिसका नाम था 'ब्रेव मिस वर्ल्ड'। इसमें कई महिलाओं ने अपने उपर हुए अत्याचार की कहानी बयां की है।
एबरगिल ने एक अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में कहा कि बलात्कार पीडितों का चुप रहना एक ट्यूमर की तरह है, जो धीरे-धीरे अंदर से बड़ा होता रहता है और एक दिन आपको खोखला कर खत्म कर देता है।
एबरगिल का कहना था कि 'मुझे खुशी होगी अगर मैं किसी बलात्कार पीडिता की मदद कर पाउं'। 'ब्रेव मिस वर्ल्ड' डॉक्यूमेंट्री में एबरगिल ने अपने संघर्ष की कहानी को भी बयां किया है। इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि बलात्कार ने एबरगिल के जीवन को कैसे बदल दिया।