ISIS ने दी टि्वटर कर्मचारियों के कत्लेआम की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस में शार्ली एब्दो मैगजीन के ऑफिस पर हुई खूनी वारदात के बाद अब आतंकियों ने टि्वटर के संस्थापक जैक दोर्से को निशाना बनाने का ऐलान किया है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने अपने समर्थकों को टि्वटर के खिलाफ मोर्चा खोलने को कहा है।
जानकारी के मुताबिक, आईएस ने टि्वटर पर अपने कई अकाउंट बैन होने से नाराज होकर ये ऐलान किया है। आतंकी संगठन ने सैकड़ों लोगों को अगवा करके उनकी दर्दनाक हत्या की और फिर उनके वीडियो और तस्वीरें टि्वटर पर शेयर कीं।
सरेआम कत्लेआम के वीडियो जारी करने वाले अकाउंट्स पर कार्रवाई करते हुए टि्वटर ने उन पर रोक लगा दी थी।
ये है ISIS का पूरा प्लान, उड़ा देगा होश
एनवाई डेलीन्यूज के अनुसार, आईएसआईएस की ओर से जारी की गई एक पोस्ट में टि्वटर के संस्थापक जैक दोर्से की तस्वीरे के साथ धमकी देते हुए कहा गया है कि यह लड़ाई उन्होंने ही शुरू की है और इसका अंजाम वही भुगतेंगे।
आतंकी संगठन ने अपनी चेतावनी में कहा, 'हमने पहले ही चेताया है कि यह तुम्हारी लड़ाई नहीं है, लेकिन तुम्हें यह बात समझ नहीं आई। तुमने एक के बाद एक हमारे अकाउंट बंद किए, लेकिन हम हर बार वापस आते रहे।'
संगठन की ओर से जारी किए गए संदेश में यह भी कहा गया है कि सभी जिहादी टि्वटर के संस्थापक और उसके कर्मचारियो समेत उन सभी बिल्डिगों को भी तहस-नहस कर दें जिनका टि्वटर से लेना-देना है।