IS ने जारी किया वीडियो, कहा अभी और होंगे पेरिस जैसे हमले!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरिस हमले के लिए संदिग्ध माना जा रहा आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले के बाद एक धमकी भरा वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में आईएस ने धमकी दी है कि पेरिस जैसे हमले अभी और होंगे।
इस्लामिक स्टेट ने फ्रांस में हुए आत्मघाती हमले के कुछ घंटों बाद ही जारी किया। समाचार एजेंसी रायटर के हवाले से कहा गया है कि इस वीडियो में आईएस ने कहा है कि अगर फ्रांस आईएस के इलाकों में बमबारी जारी रखेगा तो अभी और ऐसे हमले किए जाएंगे।
एजेंसी के अनुसार, वीडियो में एक दाड़ी वाले आतंकी को यह कहते हुए देखा जा सकता है कि जब फ्रांस के सहयोगी देश आईएस के ठिकानों पर हमले करेंगे तब तक वो कभी सुरक्षित नहीं रहेंगे। इस वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो आईएस के अल-हयात-मीडिया सेंटर से जारी किया गया है।
पेरिस हमले में 127 की मौत
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने मीडिया को बताया है कि इस भयानक आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या अब तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि हथियारों से लैस आतंकियों ने 100 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया था जो बैटाक्लां म्यूजिक हॉल में रॉक कॉन्सर्ट देखने गए थे।
इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर हुए हमले में करीब 40 लोगों की मौत की खबर है। यह धमाका उस वक्त हुआ जब फ्रांस और जर्मनी के बीच नेशनल स्टेडियम में फुटबॉल मैच चल रहा था। आतंकी एके-47 और कुछ बम के साथ पहुंचे थे।
एक चश्मदीद ने फ्रांस के रेडियो स्टेशन को बताया कि आतंकी कॉन्सर्ट हॉल में घुसे और हमला बोल दिया। वहीं के एक पत्रकार के मुताबिक आंतकियों ने 10-15 मिनट तक हमला किया।