{"_id":"6dc4c9dfcc380d9cb4dc1d038fac97a1","slug":"isis-takes-hundreds-of-yazidi-women-captive-in-iraq-hindi-news-cj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स के लिए आतंकियों ने बनाया महिलाओं को बंधक","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सेक्स के लिए आतंकियों ने बनाया महिलाओं को बंधक
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Aug 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
इराक के एक अधिकारी ने कहा है कि आईएसआईएस से जुड़े आतंकवादियों ने अनैतिक इरादे से यजीदी धार्मिक अल्पसंख्यक समूह की सैकड़ों महिलाओं को बंधक बना लिया है।
विज्ञापन
पति-पत्नी ने कलेजा खाकर पिया खून
इराकी मानवाधिकार मंत्रालय के प्रवक्ता कामिल अमीन ने बताया कि 35 साल से कम उम्र की सैकड़ों यजीदी महिलाओं को इराक के दूसरे सबसे बड़े शहर मोसुल में स्कूलों में बंधक बनाकर रखा गया है।
विज्ञापन
वीडियो, तस्वीरें दिखाकर भारतीय जवान को फांसा
अमीन ने कहा कि हमारा मानना है कि आतंकवादी उन्हें गुलाम मानते हैं और उनके मन में उनके प्रति गलत इरादे हैं। हमें लगता है कि आतंकवादी इन महिलाओं का इस्तेमाल अपनी हैवानियत पूरी करने के लिए करेंगे जो सभी मानवीय और इस्लामी मूल्यों के खिलाफ है।
विज्ञापन
एक अमेरिकी अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर कहा कि अमेरिका ने पुष्टि की है कि इस्लामिक स्टेट समूह ने यजीदी महिलाओं का अपहरण किया है और उन्हें बंधक बनाया है, ताकि उन्हें चरमंपथी लड़ाकों को बेचा जा सके या उनके साथ उनकी शादी कराई जा सके।