फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   ISIS sliced off 12 year old Syrian boy's fingertips in front of his father

IS ने 12 साल के बच्चे की उंगलियां काटकर रेता गला

Tue, 06 Oct 2015 01:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Oct 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
ISIS sliced off 12 year old Syrian boy's fingertips in front of his father

निर्दोष और मासूमों से हैवानियत के लिए कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की एक और खौफनाक करतूत सामने आई है। आईएस के आतंकियों ने 12 इसाइयों को मुसलमान बनाने के लिए अगवा किया था। अगवा किए गए लोगों में एक 12 साल का बच्चा भी था।

विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार, आईएस के आतंकी ने अगवा कि गए लोगों को इस्लाम कुबूल कराने के लिए पहले 12 साल के बच्चे की उंगलियां काटी लेकिन इसके बाद भी बच्चे ने जब इस्लाम को मानने से इनकार किया तो उसके पिता के सामने ही उसका गला रेत दिया गया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इसाई धर्म छोड़कर इस्लाम धर्म अपनाने से मना करने पर आईएस ने उन सभी को एक-एक करके मौत के घाट उतार दिया गया। अगवा किए गए लोगों में कुछ महिलाएं भी थी जिनकी हत्या बहुत ही दरिंदगी के बाद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीसस का नाम लेने वाली महिला की हुई हत्या

ISIS sliced off 12 year old Syrian boy's fingertips in front of his father

(यह तस्वीर की है तब की है जब सीरियाई इसाइयों का आईएस ने कत्लेआम किया था)

खबरों के अनुसार, अगवा की गई महिलाओं में से एक महिला ने बच्चे की उंगली काटने के दौरान चिल्लाकर 'जीसस' कहा जिसके बाद उसे भी मौत के घाट उतार दिया गया।

अगवा कर हत्या किए गए लोगों के परिजनों ने बताया कि हत्या से पहले महिलाओं का बलात्कार भी किया गया था। बताया जा रहा कि जिन लोगों की हत्या की गई है वो इसाई सहायता मिशन के कार्यकताओं के सहयोग में लगे थे।

बताते हैं जिस 12 साल के बच्चे की उंगलियां काटी गई थी उस वक्त वहां उसका पिता भी मौजूद था। पिता से आईएस के आतंकियों ने कहा कि अगर वो लोग अभी भी इस्लाम कुबूल करलें तो उनकी जान बच सकती है। लेकिन उन्होंने इस्लाम कुबूल करने से मना कर दिया तो उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया गया।

भीड़ के सामने किया महिलाओं का बलात्कार

ISIS sliced off 12 year old Syrian boy's fingertips in front of his father

डेली मेल के मुताबिक जिन इसाइयों को मुसलमान बनाने के लिए अगवा किया गया था उन लोगों को सैकड़ो लोगों की भीड़ के सामने पूछा कि वे इस्लाम कुबूल करेंगे या नहीं? और जब वो न कहते तो भीड़ के सामने ही उनका गला काट दिया।

लेकिन जब महिलाओं इस्लाम कुबूल करने के बारे में पूछा गाया और उन्होंने न में जवाब दिया तो उनके सा‌थ दरिंदगी कर हत्या कर दी गई। आतंकियों ने महिलाओं का भीड़ के सामने ही बलात्कार किया और फिर उनके सा‌थ दरिंदगी करने के बाद उनका कत्ल कर दिया।

बताया जा रहा है कि कत्ल के दौरान महिलाएं और पुरुष चिल्ला चिल्लाकर विनती कर रहे थे कि उन्हें न मारा जाए लेकिन शैतानी आतंकियों को जरा भी रहम नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed