फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   ISIS's next target could be cruise ships in the Med

ISIS का अगला टारगेट हो सकते हैं समंदर के जहाज

Fri, 29 Jan 2016 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 29 Jan 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
ISIS's next target could be cruise ships in the Med

आईएस आतंकी संगठन भूमध्यसागर में समंदर के जहाजों को अपना निशाना बना सकता है। आतंकी पर्यटकों से भरे जहाजों पर बम धमाकों या आत्मघाती धमाकों को अंजाम दे सकते हैं। इस बात की जानकारी यूके नेवी से मिली है।

विज्ञापन


नौसेना के अधिकारी के मुताबिक आईएसआईएस के आतंकी लीबिया में फैल चुके हैं। वाइस एडमिरल जॉनस्टोन ने दावा किया है कि तमाम आतंकी गुट एक नौसेना का निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्पेनिश नाटो जहाज पर सवार अधिकारी ने बताया कि उनका लक्ष्य पश्चिम के खिलाफ युद्ध छेड़ने का है। शीर्ष ब्रिटिश कमांडर की मानें तो भूमध्यसागर में रूसी हथियारों से लैस आतंकी पर्यटकों के जहाजों को निशाना बनाकर कत्लेआम मचाने की फिराक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन की नौसेना के अधिकारी ने चेताया

ISIS's next target could be cruise ships in the Med

नाटो में यूनाइटेड किंगडम के शीर्ष नौसेना अधिकारी वाइस एडमिरल क्लाइव जॉनस्टोन के मुताबिक आईएसआईएस के आतंकी लीबिया में फैल गए है। समंदर में उनकी हलचल देखी गई है। उन्होंने बताया कि आईएस अपनी खुद की नौसेना तैयार कर रहा है जिससे पश्चिम के देशों पर हमले करने की तैयारी हो रही है।


डेलीमेल की खबर के मुताबिक नौसेना उन्होंने कहा कि आईएस के आतंकी अत्याधुनिक हथियारों और तकनीकी से लैस है। ऐसे में पश्चिम के लिए पर्यटन जहाजों को बचाने के रुप में एक बड़ी चुनौती है। नाटो के जहाज पर आईएस के नापाक मंसूबों की जानकारी देते हुए जोन्सटन ने चुनौती का डटकर सामना करने के लिए सलाह दी।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन समेत तमाम नाटों संगठनों के लिए चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्यों कि देश पहले कई तह के मतभेदों और विद्रोहों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाटो को भूमध्यसागर के बारे में केवल इतना ही नहीं सोचना चाहिए कि वह शरणार्थियों का रास्ता है। इस रास्ते से आतंकी लीबिया में लगातार घुस रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed