आईएस आतंकी ने अपनी ही मां को सरेआम मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीरिया में एक इस्लामिक स्टेट आतंकी ने सरेआम अपनी मां की हत्या कर दी। उसकी मां ने उसे यह संगठन छोड़ने को कहा था।
ब्रिटेन में मौजूद सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स और रक्का इज बीईग स्लॉटर्ड सायलेंटली संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस घटना की जानकारी दी है।
इस महिला की हत्या उस पोस्ट ऑफिस के पास की गई, जहां वे काम करती थीं।
मां ने कहा था आतंकी संगठन छोड़ दो, लेकिन उसने उसी की हत्या कर दी
रक्का में मौजूद चश्मदीदों के मुताबिक 21 साल के अली सक्र पर आरोप है कि उसने इस्लामिक स्टेट के दूसरे सदस्यों को बताया था कि उसकी मां लीना अल कासेम ने उसे संगठन छोड़ने को कहा है और आईएस के खात्मे की बात भी कही थी।
इस सूचना के मिलने के बाद आईएस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया था और मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद इस चरमपंथी ने सरेआम अपनी मां की हत्या कर दी।
रक्का अगस्त 2013 में संगठन के हाथों में जाने के बाद से आईएस की राजधानी के रूप में बना हुआ है।
2000 से ज्यादा लोगों की हत्या की जा चुकी हैं
आईएस किसी भी तरह के विरोध या अवमानना का जवाब क्रूर सजा से देता है, जो अक्सर सरेआम दी जाती हैं।
कहा जाता है कि लेना अल कासेम ने अपने बेटे से यह कहा था कि अमेरिकी नेतृत्व वाला सैन्य गठबंधन आईएस को तबाह कर देगा। साथ ही उसकी मां ने उसे शहर छोड़ने को समझाया था।
सुन्नी इस्लाम के अपने ही क्रूरतम मतलब निकालने वाले जिहादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इराक और सीरिया के बड़े हिस्सों पर 2014 में कब्जा किया था।
इसके बाद से इस संगठन ने 2000 से ज्यादा लोगों की हत्याएं की हैं। जिन्हें मारा गया है उन पर समलैंगिकता, जादू और बुतपरस्ती के कथित आरोप थे।