फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   IS released baghdadi's audio tape

'मुसलमान जहां भी हैं हथियार उठाने को तैयार रहें'

Fri, 15 May 2015 03:53 PM IST
Updated Fri, 15 May 2015 03:53 PM IST
विज्ञापन
IS released baghdadi's audio tape

इस्लामिक स्टेट ने नेता अबू बकर अल बगदादी के नाम से एक ऑडियो संदेश जारी किया है। हालांकि ऑडियो की प्रामाणिकता साबित नहीं हुई है लेकिन अगर ये सही है तो हाल के महीनों में बगदादी का ये पहला ऑडियो संदेश होगा। टेप में मुसलमानों से सीरिया और इराक जाने की अपील की गई है। दोनों मुल्कों के बड़े हिस्से पर आईएस ने कब्जा कर रखा है और उसे खिलाफत का हिस्सा मानता है। यमन में हो रहे संघर्ष का जिक्र इस बात की पुष्टि करता है कि टेप नया है।

विज्ञापन


कहा गया है: इस्लामिक स्टेट प्रवास न करने का मुसलमानों के पास कोई बहाना नहीं है। उसमें (लड़ाई में) शामिल होना हर मुसलमान का फर्ज है। हम आपसे कह रहे हैं कि या तो हमारे साथ शामिल हों या जहां कहीं भी हों लड़ाई के लिए हथियार उठाएं।" जानकारों का कहना है कि आवाज बगदादी की तरह ही लगती है लेकिन इसकी जांच अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन

बगदादी जीवित है या नहीं?

IS released baghdadi's audio tape

हालांकि अमरीकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेनाओं के हवाई हमलों के बाद बगदादी के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है कि वो जीवित है या नहीं। हाल के दिनों में खबरें आ रही थीं कि एक अमरीकी हमले में बगदादी की मौत हो गई है। हालांकि अमरीका ने हमला करने की बात कबूल की लेकिन कहा कि जिस वाहन पर हमला किया गया था उसमें बगदादी के होने का कोई सबूत उसके पास नहीं।

ये संदेश ऐसे समय में आया है जबकि आईएस यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल पल्मीरा के काफी नजदीक पहुंच चुका है। पल्मीरा मध्य पूर्व के प्रमुख पुरास्थलों में से एक है। सीरिया के पुरातत्व मामलों के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि यदि संगठन ने पल्मीरा पर कब्जा किया तो वो वहां मौजूद धरोहरों को नष्ट कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed