{"_id":"ae7bc58014cde1032d887ac4df3b276d","slug":"ips-officer-attempts-to-suicide-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर कर रहे थे 'प्रताड़ित', आईपीएस ने की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सीनियर कर रहे थे 'प्रताड़ित', आईपीएस ने की खुदकुशी की कोशिश
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Sep 2013 03:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के आईपीएस अधिकारी आर के सहाय ने रविवार को खुदकुशी करने की कोशिश की।
विज्ञापन
वर्तमान में महाराष्ट्र पुलिस आवासीय और कल्याण निगम में नियुक्त 1986 बैच के आईपीएस सहाय ने दक्षिण मुंबई स्थित अपने सरकारी आवास में आग लगाकर जान देने की कोशिश की।
सहाय को 60 फीसदी जली हालत में बॉम्बे हास्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
डीसीपी जोन-2, निसार तंबोली ने एक बयान में सहाय को अस्पताल में भर्ती किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सहाय ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। मालाबार हिल्स पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सहाय ने हाल ही में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक के खिलाफ गड़बड़ी के मामले में भ्रष्टाचार निरोधी शाखा के पास रिपोर्ट जमा की थी।
बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारी डीजी प्रवीण दीक्षित पर प्रताड़ित करने के साथ-साथ अन्य गंभीर आरोप लगाए थे।