पेशाब करने से रोका तो आईपीएस को भी पड़ीं गालियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये जानने में भले ही अजीब लगे लेकिन सच है। बैंगलुरु के एडीजीपी आईपीएस अधिकारी भास्कर राव को उस जिल्लत का सामना करना पड़ा जिसकी वो कल्पना भी नहीं कर सकते।
ऑफ ड्यूटी अधिकारी जब पास के कबन पार्क में पत्नी के साथ सुबह की सैर पर निकले तो उन्हें बेहद अपमानजनक स्थिति से गुजरना पड़ गया।
दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार राव की नजर एक शख्स पर पड़ी जो पार्क में ही एक रास्ते के बीचों-बीच पेशाब कर रहा था।
रावे उस शख्स को शौचालय इस्तेमाल करने की सलाह दी तो वो शख्स राव पर ही भड़क गया। देखते ही देखते एक और शख्स उसके साथ आ गया और दोनों ने आव देखा न ताव और आईपीएस अधिकारी को ताबड़-तोड़ गालियां देना शुरू कर दिया।
पुलिस अधिकारी को करनी पड़ गई पुलिस शिकायत
साथ में पत्नी थीं इसलिए राव के लिए ऐसी स्थिति को झेलना और मुश्किल हो गया इसलिए उन्होंने दोनों आरोपियों उस वक्त जाने दिया।
एक दिन राव को फिर से पार्क में देखकर दोनों आरोपियों ने आपा खो दिया और पुलिस अधिकारी से गाली-गलौज करने लगे।
इस बार राव ने पास के कबन पार्क थाने में शिकायत दर्ज की और दोनों तीन दिन के अंदर पुलिस ने धर लिया।
दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 504 (जानबूझकर अपमान करने और शांति भंग करने) और धारा 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन दोनों जमानत मिल गई।
मामले को लेकर ये सवाल उठने लगा है कि ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी को भी एक्शन लेने का पावर होना चाहिए।