फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   iPhone stun gun seized by police after man spotted with weapon

आईफोन की शक्ल में बरामद हुआ हथियार, पहुंचा जेल

Tue, 11 Aug 2015 05:10 PM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 05:10 PM IST
विज्ञापन
iPhone stun gun seized by police after man spotted with weapon

ब्रिटिश पुलिस ने एक शख्स को आईफोन में गन छुपा के रखने के आरोप में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां उसे 120 घंटे बिना वेतन के काम करते हुए जेल की सजा दी गई।

विज्ञापन


मिरर के अनुसार, ब्रिटेन के काउंटी शहर के रेडफोर्ड इलाके के एक पार्क में घूम रहे एक 26 वर्षीय शख्स के कब्जे से एक एप्पल का आईफोन बरामद किया है है जिसमें गन लगी हुई है। पुलिस ने शख्स को अवैध तरीके से खतरनाक हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कर अभियुक्त बनाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा है कि जून में मिडिलबोरो रोड के किनारे बने पार्क में एक शख्स दिखा जिसको पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया जो वह भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने जब शख्स की तलाशी ली तो उसके जेब से एक आईफोन निकला जिसमें बेहद शातिर तरीके से गन फिट की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चीजों की शक्ल में आ रहे हैं हथियार

iPhone stun gun seized by police after man spotted with weapon

चोरी से फोन में हथियार छुपाकर रखने के आरोप की सुनवाई करते हुए आरोपी को पर 60 यूरो का जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा मजिस्ट्रेट ने पुलिस को बरामद किए गए हथियार को नष्ट करने का भी निर्देश दिया।

मामले में एक खतरनाक बात यह भी सामने आई कि यूरोप में ऐसे हथियार प्रतिबंधित होने के बावजूद भी ऑनलाइन खरीदे जा सकते हैं। इन अवैध हथियारों के बारे में बताया जा रहा है कि इनसे फायर इतनी आसानी से होती है जैसे किसी मोबाइल की फ्लैश लाइट चमकती है।

ब्रिटेन पुलिस ने यह भी मानती है कि ऐसे करीब 10 हजार तकनीके हैं जो चीन से बनकर वहां पहुंच रही हैं। इससे पहले में मई में एक 17 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया था जिसके पास से हथियार लगा हुआ हेयर ड्रेसर बरामद किया गया था। आरोपी लड़को को तीन साल की जेल हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed