{"_id":"30c8a1ca1f08435f708a29d9dd1ebd9f","slug":"international-arrest-warrant-issued-for-azizi-bank-clerk","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 साल की इस कयामत के पीछे है दुनिया की पुलिस","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
22 साल की इस कयामत के पीछे है दुनिया की पुलिस
टीम डिजिटल
Updated Thu, 05 Sep 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर की पुलिस एक अफगान महिला की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उस पर सात करोड़ से अधिक रुपए लेकर फरार होने का आरोप है।
विज्ञापन
काबुल के अजीजी बैंक के मनी ट्रांसफर विभाग में काम करने वाली 22 वर्षीय शोकोफा सालेही सात करोड़ 36 लाख रुपए अपने रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर कर गायब हो गई।
डेली मेल के अनुसार, जांच अधिकारियों का कहना है कि वह लगभग दो महीने से गायब है। वह नौ साल से बैंक में काम कर रही थी। ऐसा माना जा रहा है कि इस वारदात में उसके साथ कम से कम नौ और लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सालेही के खिलाफ धोखाधडी़ और पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ इंटरनेशनल अरेस्ट वारंट जारी किया गया है।
अधिकारियों को मानना है कि सालेही ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपना नाम समीरा रख लिया और भारत भाग गई। हालांकि अभी वह कहां है इसके बारे में कोई सुराग नहीं है।
विज्ञापन
दुबई में इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। भारत सरकार भी मदद कर रही है।