फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Inspector murder in Pratapgarh.

यूपी: प्रतापगढ़ में इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

Fri, 20 Nov 2015 06:42 AM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 06:42 AM IST
विज्ञापन
Inspector murder in Pratapgarh.

प्रतापगढ़ के पूर्व नगर कोतवाल और इंस्पेक्टर अनिल कुमार की गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल के सामने स्थित होटल वैष्णवी में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


गोली लगने से एक कंपनी का सर्वेयर भी घायल हो गया। इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। खबर मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन के बाद वेटरों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

मूलत: फैजाबाद जिले के रहने वाले अनिल कुमार (45) वर्ष 1998 बैच के दरोगा थे। वह परिवार संग लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर आम्रपाली कालोनी में रहते थे।
विज्ञापन

रोकने की कोशिश करने पर झोंक दिया फायर

Inspector murder in Pratapgarh.

कानपुर से तबादले पर आए निरीक्षक अनिल कुमार को नगर कोतवाल बनाया गया था। हाल ही में अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की हत्या के बाद एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। गुरुवार को वह अपने नौकर के साथ वैष्णवी होटल में रुके थे।

रात करीब साढ़े आठ बजे होटल के नीचे स्थित मॉडल शाप में शोर-शराबे और फायरिंग की आवाज आने लगी। वह मामला समझने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतरे। तभी तीन युवक गायघाट दहिलामऊ निवासी अभिषेक तिवारी (22) पुत्र प्रेमकिशोर को कुछ लोग मारने पीटने के साथ ही तमंचा निकालकर फायरिंग करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इंस्पेक्टर बदमाशों से भिड़ गए। उनके बीच छीनाझपटी भी हुई। तभी एक बदमाश ने अनिल के सीने में गोली मार दी। जिससे वह खून से लथपथ होकर जेनरेटर के पास गिर पड़े । एक गोली अभिषेक के पेट को छूते हुए निकल गई।

दो वेटरों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Inspector murder in Pratapgarh.

लोगों के दौड़ने पर तीन बदमाश लाल कलर की आरवन फाइव बाइक से राजापाल टंकी की ओर भाग निकले। होटल में मौजूद पूर्व कोतवाल बलिराम मिश्र व मैनेजर अमित सिंह भी हमलावरों के पीछे दौड़े, लेकिन वे भाग चुके थे।

तड़प रहे अनिल को नौकर दूसरों की मदद से कार में लादकर जिला अस्पताल की ओर भागा। अस्पताल में डा. आशुतोष सिंह ने पूर्व नगर कोतवाल को मृत घोषित कर दिया। घायल अभिषेक को भी अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया। शहर में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर आनन-फानन में जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना, एएसपी पूर्वी नीरज पांडेय, सीओ सिटी मनीष मिश्र समेत दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की छानबीन के बाद देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed