फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   inspector kills his wife by giving poison in up

यूपी: इंस्पेक्टर ने पत्नी को जहर देकर मार डाला?

Fri, 28 Nov 2014 11:55 AM IST
Updated Fri, 28 Nov 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
inspector kills his wife by giving poison in up

अलीगढ़ में जेएन मेडिकल कॉलेज रोड स्थित न्यू रिजवी अपार्टमेंट में रहने वाले भूमि संरक्षण इंस्पेक्टर रियाज अहमद की पत्नी रूबी अंजुम (38) की लाश गुरुवार को उसके घर में पड़ी मिली।

विज्ञापन


हाथ में जहर की शीशी और गले पर लाल गहरे निशान देख मौत की कहानी गहरे रहस्य की ओर इशारा कर रही है। हालांकि मायके पक्ष ने सीधे-सीधे इंस्पेक्टर, उनकी बहन व मां पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव मायके पक्ष के हवाले कर दिया, जिसे वह अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


मूल रूप से कन्नौज जनपद के गांव सकरावा निवासी रियाज अहमद यहां भूमि संरक्षण विभाग में बतौर इंस्पेक्टर तैनात हैं।

गुरुवार को बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा और अंदर का नजारा भी वहां से बेहद साफ तौर पर समझ आ रहा था।

इस हालत में मिली लाश

inspector kills his wife by giving poison in up

आरोपी इंस्पेक्टर का विक्रम कॉलोनी में दफ्तर है। वह न्यू रिजवी अपार्टमेंट के चौथे माले पर फ्लैट नंबर डी-4 में रहते हैं। साथ में पत्नी रूबी के अलावा बड़ी बेटी साइजा (12), छोटी मरियम (7) व बेटा हसन (5) रहते हैं।

बच्चों ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे मां उन्हें स्कूल छोड़ने गईं। वहां से लौटने के कुछ देर बाद आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोगों ने देखा कि इंस्पेक्टर के घर का दरवाजा खुला हुआ है और सामने बने बेडरूम में उनकी लाश पड़ी हुईं हैं। पास जाकर देखा तो हाथ में जहर की शीशी थी।

गले पर खींचतान जैसे निशान थे और गले पर ही नाक की टूटी हुई लौंग चिपकी थी। शोर मचा तो पास के ही फ्लैट में रहने वाली रियाज की बहन भी आ गईं। बाद में रियाज को भी बुला लिया गया।

आनन-फानन रूबी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रूबी के पिता इकराम मुस्तफा निवासी सिकंदरपुर मैनपुरी भी यहां पहुंच गए। उन्होंने शव देख सीधे-सीधे हत्या व उत्पीड़न का आरोप लगाया।

पहले जहर पिलाया फिर गला दबाया?

inspector kills his wife by giving poison in up

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार रूबी के भाई इकरार मुस्तफा की तहरीर पर रियाज के अलावा, उनकी मां व ननद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पारिवारिक विवाद में हत्या का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी तक जहर की पुष्टि तो हुई है। बाकी किसी अन्य हमले का उल्लेख नहीं है।

रूबी के भाई इकरार ने बताया कि उन्हें सुबह साढ़े आठ बजे पड़ोसी ने घटना के बारे में फोन पर बताया तो वह तुरंत दौड़े चले आए। बहन की शादी को करीब 14 साल हो गए। कभी उसने शिकायत तो नहीं की, मगर पता चलता रहता था कि बहनोई सनकी मिजाज हैं। अक्सर मारपीट करते रहते हैं।

घर के अलावा बाहर भी उनके झगड़े होते रहते हैं। हम इस बात को अक्सर नजरंदाज करते रहे। मगर ऐसा नहीं मालूम था। लाश देखकर साफ लग रहा है कि पहले जहर पिलाया गया है या न पीने पर गला दबाकर जहर जबरन मुंह में डाला गया है।

विज्ञापन

मां के पास जाने को रो रहे हैं बच्चे

inspector kills his wife by giving poison in up

परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी के गले पर लाल निशान हैं। कपड़े भी फटे हैं और लौंग टूटी मिली है। वह बच्चों को भी साथ ले जाने को तैयार हैं। मगर अभी बच्चे नहीं ले जाने दिए जा रहे हैं। इसलिए फिलहाल शव ले जा रहे हैं।

मृतका के बच्चों साइजा, मरियम व हसन को यह नहीं पता कि उनकी मां की मौत कैसे हुई? वह जब स्कूल से लौटे तो मां की लाश घर में मिली थी। मां की लाश देखकर वह बुरी तरह रोये जा रहे थे। हालांकि पिता व बुआ दिलासा दे रही थीं। मगर वह खुद को संभाल नहीं पा रहे थे।

कारणों पर पति की चुप्पी
पुलिस ने पूछताछ में जब आरोपी पति से मौत की वजह पूछी तो सुसाइड करना बताया। जब उससे वजह पूछी गई तो उसने चुप्पी साध ली। फिलहाल वह कुछ बताने के बजाय शांत बैठा हुआ है। पुलिस भी मामले की गहराई में जाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed