फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Innovative methods of smuggling of gold

पढ़ें, सोने की तस्करी के कैसे-कैसे नायाब तरीके

Thu, 29 May 2014 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 May 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
Innovative methods of smuggling of gold

बदलते वक्त के साथ सोने की तस्करी से जुड़े तस्कर भी अपना काला धंधा बढ़ाने के लिए नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में सोने की तस्करी के कई नायाब तरीके लोगों ने ईजाद किए है।

विज्ञापन


इस पीली धातु की तस्करी के लिए लोग अपनी जान तक को जोखिम में डाल रहे हैं। कुछ इसी तरह के नायाब और रोचक तरीकों को हमने इकठ्ठा किया है, ताकि आप भी जानें कि तस्करों में सोने की दीवानगी किस कदर है।
विज्ञापन


अब तो इस मामले में महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं रह गईं हैं। आगे की स्लाइड में हम आपको बता रहे हैं कि सोने की तस्करी के इस धंधे में कैसे-कैसे लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने मलाशय में छिपा रखा था 800 ग्राम सोना

Innovative methods of smuggling of gold

केरल के कोझिकोड हवाई अड्डे पर दुबई से पहुंचे एक शख्स ने अपने मलाशय में 800 ग्राम सोना छिपा रखा था। हवाई अड्डे पर तैनात कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।

बरामद किए गए सोने की कीमत तकरीबन 25 लाख रुपए आंकी गई है। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान अशरफ के रूप में हुई है, जो मलपुरम का रहने वाला है।

अशरफ एयर इंडिया की फ्लाइट से भारत पहुंचा था। उसे उस समय हिरासत में लिया गया जब मेटल डिटेक्टर की जांच में पाया गया कि उसके शरीर के अंदर सोना छिपाया गया है।

निगल लिया था सोने के बटन

Innovative methods of smuggling of gold

वहीं, 28 मई को कस्टम अधिकारियों ने तमिलनाडु निवासी चार यात्रियों को लगभग 250 ग्राम वजन वाले सोने के बटन निगलने के संदेह में गिरफ्तार किया है। ये यात्री यहां कुआलालंपुर से पहुंचे थे।

कस्टम अधिकारियों ने कहा कि पूछताछ किए जाने पर चारों ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने सोने से बनी बटन नुमा गोलियों को निगल लिया है। इन चारों लोगों को हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाई जा रही हैं ताकि ये बटन जल्द इनके शरीर से बाहर निकाल सकें।

जबकि, आइजीआइ एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी में वहां काम करने वाले कर्मचारी भी संलिप्त पाए जा रहे हैं। सीआइएसएफ के इंटेलीजेंस विंग ने तस्करी के सोने के साथ निजी कंपनी के लोडर को धरा है। वह बहरीन से आए तस्कर से सोना लेकर उसे एयरपोर्ट के बाहर निकलाने की जुगत में लगा था।

अंडरवियर में छुपा रखा था 25 लाख का सोना

Innovative methods of smuggling of gold

13 मई को दिल्‍ली एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के लिए एक महिला ने बेहद अजीबोगरीब हरकत को अंजाम दिया। सोने की तस्करी के लिए इस महिला ने अपने अंडरगारमेंट्स को चुना।

महिला यात्री स्पाइस जेट की दुबई से आने वाली फ्लाइट एसजी-19 से टर्मिनल थ्री पहुंची थी। बिना डिक्लेरेशन ग्रीन चैनल से गुजरने के बाद कस्टम अधिकारियों ने इस महिला को जांच के लिए रोका।

जांच में इस लड़की के अंडरगारमेंट्स से करीब 974.45 ग्राम सोना बरामद किया गया। बरामद सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25.02 लाख रुपए बताई गई।

महिला के अंडरवियर में 2.14 किलो था सोना

Innovative methods of smuggling of gold

आपको याद होगा इससे पहले भी एक ऐसा ही मामला सामने आ चुका है। मुंबई में एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया गया था, जो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने अंडरवियर में 2.14 किलोग्राम सोना छिपाकर ले जा रही थी।

हैरानी की बात यह है कि उसने 54 लाख रुपए का सोना छिपाने के लिए छह पैंटी पहनी थीं। नैरोबी से मुंबई पहुंचीं कीनियाई नागरिक जामा दाबिर पर कस्टम के अधिकारियों को शक हुआ और उसे रोक लिया गया।

पुलिस की महिला अधिकारियों ने गौर किया कि उसे चलने में कुछ दिक्कत हो रही है और इस वजह से संकेत मिला।

अंडरवियर में 2.45 करोड़ की डायमंड ज्वैलरी

Innovative methods of smuggling of gold

इसी तरह पिछले साल अगस्त में रेवेन्यू ‌इंटेलिजेंस डायरेक्ट्रेट ने विहारी पोद्दार को गिरफ्तार किया था। वो अपने अंडरवियर में 2.45 करोड़ रुपए की डायमंड ज्वैलरी की तस्करी कर रही थी।

विहारी की सिंगापुर में ज्वैलरी कंपनी है और वो इसलिए इन डायमंड की स्मगलिंग कर रही थी, ताकि वहां उसके अंकल की दुकान से इन्हें बेचकर मोटी रकम कमाई जा सके।

इसी तरह मुंबई कस्टम के एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टॉयलेट्स से सोने की सिल्लयां तस्करों तक पहुंचाने वाले हाउसकीपिंग कर्मचारी को गिरफ्तार किया।

टॉयलेट्स से सोने की सिल्लियों की तस्करी

Innovative methods of smuggling of gold

गुप्त सूचना के आधार पर यूनिट के अधिकारियों ने विराड़ निवासी युवराज सोलंकी (21) को पकड़ा, जो ए टू जेड हाउसकीपिंग सर्विसेज का कर्मचारी है। अधिकारियों ने उसके कब्जे से चार सोने की सिल्लियां बरामद कीं जिनमें हर एक का वजन एक किलोग्राम था।

एयर इंटेलिजेंस यूनिट के एक अधिकारी ने बताया, 'सोलंकी एयरपोर्ट टॉयलेट्स में छिपाकर रखे गए सोने को उठाता था और एयरपोर्ट परिसर से बाहर लाकर तस्करों को सौंप देता था। इसके बदले में उसे अच्छी रकम देने का वादा किया गया था।'

सोलंकी ने यह सोना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पश्चिमी क्षेत्र में बने वॉशरूम से उठाया था। सोने की ये सिल्लियां बाहर इंतजार कर रहे किसी शख्स को दी जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed