फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   innocent girl killed by father

हैवान बाप ने मासूम बच्ची को मार डाला

Wed, 17 Sep 2014 11:06 AM IST
Updated Wed, 17 Sep 2014 11:06 AM IST
विज्ञापन
innocent girl killed by father

अपनी संतान की चाह में हैवान बने एक सौतेले पिता ने मासूम बच्ची को गला घोंटकर मार डाला। वह सिर्फ सौतेला पिता ही नहीं था बल्कि बच्ची का सगा चाचा भी था। भाई की मौत के बाद उसने भाभी से शादी कर ली थी और दूसरे बच्चे के लिए लगातार दबाव बना रहा था।

विज्ञापन


इनकार करने पर ही अब पत्नी बन चुकी भाभी से उसकी अनबन चल रही थी। कांशीराम नगर के ई ब्लाक में सोती बच्ची की हत्या के इस सनसनीखेज वारदात से लोगों के दिल दहल गए हैं। आरोपी पहले तो गुमराह करता रहा लेकिन बाद में पुलिस की सख्ती पर गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन


रामपुर के मिलक थाने के गांव भोनकपुर निवासी सुमन के पहले पति सर्वेश कुमार की चार साल पहले पीलीभीत में हादसे में मौत हो गई थी। वह महिंद्रा पिक अप से माल ढोने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद सुमन, बेटी दिव्या (9) और देवर विशेष के साथ कांशीराम नगर ई ब्लाक में मकान बनाकर रहने लगीं। उन्होंने दिव्या का एडमिशन पीलीकोठी के रानी प्रीतम कुंवर स्कूल में करा दिया। कुछ माह पूर्व परिवार वालों ने विशेष की सुमन से कोर्ट मैरिज करा दी थी।

मंगलवार सुबह जब सुमन सोकर उठीं तो उन्होंने दिव्या को जगाने के लिए आवाज दी। दिव्या नहीं उठी तो उसके कमरे में पहुंचीं, तब उनकी चीख निकल गई। दिव्या की मौत हो चुकी थी। उसके गले पर निशान थे।

दिव्या की खातिर नहीं चाहती थी दूसरा बच्चा

innocent girl killed by father

सूचना पर लोग इकट्ठा हो गए। छत पर सो रहा विशेष नीचे उतरा। पुलिस ने आकर छानबीन शुरू की। इसके बाद संदेह के आधार पर विशेष को हिरासत में ले लिया गया। करीब पांच घंटे बाद विशेष ने खुद ही हत्या करने की बात कबूल की। उसने बताया कि सुमन दूसरे बच्चे को पैदा करने से इंकार कर रही थी। सोमवार शाम भी झगड़ा हुआ था। तैश में आकर देर रात उसने दिव्या को मार दिया।

विशेष के इकबाल ए जुर्म का पता लगने के बाद सुमन थाने पहुंची और उसने मुकदमा दर्ज कराया। सुमन ने पुलिस को बताया कि वह दूसरा बच्चा अपनी बेटी दिव्या की वजह से नहीं चाहती थी। वह चाहती थी कि दिव्या को पढ़ा लिखाकर उसका घर बसा सके। उसने कहा कि विशेष ने कई बार दूसरे बच्चे के लिए कहा। इस पर विशेष से उसका झगड़ा होता था।

पत्नी के साथ मारपीट करता था आरोपी
विशेष उग्र स्वभाव का है। बच्चे को जन्म देने से इंकार पर वह अपनी पत्नी को पीटता भी था। उसने कई बार दिव्या के सामने ही सुमन को पीटा। इसके कारण दिव्या अपने दूसरे पिता से काफी डरती थी। विशेष के शाम घर लौटने के बाद दिव्या का उछलकूद करना बंद हो जाता था।

वह सहमकर बैठ जाती थी। या तो टीवी देखने में लगी रहती या फिर पढ़ाई करने चली जाती थी। सुमन ने बताया कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि विशेष बेटी की हत्या कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed