बाप नहीं कसाई: मासूम बेटी को काट डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पिता ने अपने डेढ़ साल की बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी। शव को उठाकर सरेआम तालाब में फेंकने चल दिया। आरोपी को गांव वालों ने घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के सौप दिया। पुलिस ने आरोपी के मामा की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद इलाके की है। यहां बदरखा गांव में तौहसीम (32) पुत्र स्व. शौकीन पत्नी अफसाना और डेढ़ वर्षीय बेटी जोया के साथ गांव में रहता था। बुधवार दोपहर करीब दौ बजे तौहसीन ने जोया की चाकू से गर्दन काट दी।
हत्या करने के बाद तौहसीम जोया के शव को उठाकर तालाब में फेंकने जा रहा था। हाथ में बच्ची का शव लटका होने के कारण खून टपक रहा था। गांववालों ने देखा तौहसीम को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी।
दूसरी पत्नी की बेटी थी जोया
ग्रामीणों ने जोया के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गांव जाकर शव को लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। तौहसीम के मामा मेहरुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया कि जोया की हत्या होते हुए उसने देखा।
भागकर जान बचाने की कोशिश भी की, लेकिन बचा न सके। उन्होंने बताया कि तौहसीम बेरोजगार था और ज्यादा नशा करता था। बुधवार को नशे में की हालत में उसने बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तौहसीन को गिरफ्तार कर लिया है।
गांववालों ने बताया कि तौहसीम के दो निकाह हुए। पहली पत्नी दिल्ली की रहने वाली थी। जिसकी मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से एक पांच वर्षीय बेटी सानिया है। तौहसिम ने दूसरा निकाह अलीगढ़ की रहने वाली अफसाना से तीन साल पहले किया था, जिसने जोया को जन्म दिया था।
लगातार रोने पर काट दिया गला
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गरीब होने के साथ तौहसिम नशेड़ी था। वह कोई काम नहीं करता था। उसकी पत्नी अफसाना दूसरे के घरों में काम कर परिवार चलाती थी। बुधवार को भी काम पर गई थी।
जोया पिता के पास घर में ही थी। बताते है कि जोया भूख के कारण दूध के लिए रो रही थी। तौहसिम ने पत्नी को बुलाने के एक बच्चे भेजा था, लेकिन काम अधिक होने के कारण वह नहीं आ सकी। बच्ची के लगातार रोने पर उसकी गला काटकर हत्या कर दी। बताते है कि वह पत्नी से लड़ता था।
तौहसिम के पिता की मौत हो चुकी है। तौहसिम दो भाई हैं। दूसरे भाई का नाम सोनू है। गलत हरकत के चलते तौहसिम को परिवार से अलग कर दिया गया था। छोटा भाई सोनू मां के साथ रहता है। तौहसिम की पहली पत्नी की बेटी सानिया भी अपनी दादी और चाचा के साथ ही रहती है।