फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Infamous mass murderer will marry in jail

26 साल की लड़की से शादी करेगा हत्यारा

Wed, 19 Nov 2014 06:58 PM IST
Updated Wed, 19 Nov 2014 06:58 PM IST
विज्ञापन
Infamous mass murderer will marry in jail

अमेरिकी शहर कैलिफोर्निया जल्द ही एक अनोखी शादी का गवाह बन सकता है। अमेरिका में नरसंहार के दोषी 80 साल के चार्ल्स मैनसन को 26 साल की एक लड़की से शादी करने का लाइसेंस मिल गया है। किंग कंट्री मैरेज कोर्ट ने यह लाइसेंस जारी किया है।

विज्ञापन


हालांकि लाइसेंस में विवाह की तारीख नहीं लिखी है। 1969 में पांच लोगों की हत्या के आरोपी चार्ल्स को अपने से लगभग चार गुना छोटी दुल्हन जल्द ही मिल सकती है। उनकी संभावित दुल्हन एलेन बर्टन उन्हें जेल में मिलने आया करती थी। बर्टन का कहना है कि, मै उससे प्यार करती हूं और मै उसके साथ हूं।
विज्ञापन


कैलिफोर्निया जेल के अधिकारी टैरी थार्टन ने बताया कि जेल को शादी का लाइसेंस प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस शादी में जेल के सभी अधिकारी और कर्मचारी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Infamous mass murderer will marry in jail

डेली मेल के अनुसार, मैनसन की प्रेमिका एलेन ने कहा कि वह विजिटर्स रूम में शादी करना चाहेंगी, जहां वह मैनसन से मिलती रही हैं। गौरतलब है कि मैनसन को उम्रकैद की सजा मिली हुई है और उसके जेल से बाहर आने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।

ऐसे व्यक्ति से शादी करने की वजह पूछे जाने पर बर्टन कहती हैं, मैं उसके केस पर काम करना चाहती हूं, मैं चाहती हूं कि इस मामले में नया ट्रायल चले लेकिन मुझे कई कागजात नहीं मिल सकते क्योंकि मैं उसकी रिश्तेदार नहीं हूं।

शादी के बाद यह समस्या खत्म हो सकती है। आजीवन कैद की सजा काट रहे मैनसन 2027 तक पेरोल भी नहीं ले सकते। मैनसन ने पहले भी अपनी जिंदगी का अधिकांश समय जेल में ही गुजारा है।

इस अजीबोगरीब शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। हालांकि बर्टन ने कहा कि उन्हें किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed