फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Indulge in illicit relationships, wife has done husband's murder

अवैध संबंधों में पत्नी ने की पति की हत्या

Fri, 21 Mar 2014 07:57 AM IST
Updated Fri, 21 Mar 2014 07:57 AM IST
विज्ञापन
Indulge in illicit relationships, wife has done husband's murder

अवैध संबंधों में पत्नी ने अपने शिक्षक पति की हत्या करा डाली। जनवरी में लापता हुए लाइनपार एसडीएम इंटर कालेज के शिक्षक सुधाकर वर्मा को धोखे से बुलवाया और रस्सी से गला घोंटकर हत्या करा दी।

विज्ञापन


हत्यारों ने शव को मंडी धनौरा के खंडहर मकान में दफन कर दिया। पुलिस ने गुरुवार को इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया। हत्यारोपी होमगार्ड समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पत्नी, प्रेमी व दो अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन

पत्नी पर था शक

Indulge in illicit relationships, wife has done husband's murder

बिजनौर में स्योहारा के मोहल्ला चंचलपुरी निवासी सुधाकर वर्मा (38) पुत्र रामअवतार वर्मा की शादी दस साल पहले मंडी धनौरा के चामुंडा मोहल्ले के सुभाष वर्मा की बेटी विधि के साथ हुई थी।

सुधाकर एक साल से लाइनपार स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कालेज में अंग्रेजी पढ़ा रहे थे। पास ही पुतलीघर रोड पर वह किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। लेकिन बीती 23 जनवरी को अचानक सुधाकर लापता हो गए।

बिजनौर से आकर पिता रामअवतार ने पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। तब सुधाकर की पत्नी विधि पर अपहरण का संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया।

कॉल डिटेल से पकड़ा पुलिस ने

Indulge in illicit relationships, wife has done husband's murder

पुलिस ने काल डिटेल के आधार पर गुरुवार को मंडी धनौरा के सीकरखेड़ा गांव निवासी होमगार्ड विजयपाल पुत्र खचेड़ू व अलवर के खेड़ली गांव निवासी राजेंद्र को गिरफ्तार किया। तब पता लगा कि सुधाकर की हत्या कर दी गई है।

आरोपियों की निशानदेही पर धनौरा में मंडी समिति के सामने एक बंद पडे़ खंडहर मकान से सुधाकर का शव बरामद किया।

आरोपियों ने बताया कि सुधाकर की पत्नी विधि के संबंध अलवर में खेड़ली थाना अंतर्गत गांव रोजीझियान निवासी पुजारी हनु उपाध्याय पुत्र टीकाराम से हैं। उन दोनों ने ही हत्या की साजिश रची थी। शव बरामदगी के दौरान सुधाकर के तमाम परिजन भी थे।

विज्ञापन

मकान में ही दफना दिया शव

Indulge in illicit relationships, wife has done husband's murder

सुधाकर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह अक्सर अपने मायके में रहती थी। वहीं पर पास ही रहने वाले अलवर निवासी पुजारी हनु उपाध्याय से उसके संबंध हो गए।

सुधाकर को रास्ते से हटाने के लिए विधि ने ही मंडी धनौरा में अलग प्लाट खरीदने की जिद की। 22 जनवरी को प्लाट देखने के बहाने ही हनु ने सुधाकर को बुलाया। होमगार्ड विजयपाल खुद को भवनस्वामी बताकर मिला।

सुधाकर के आने पर हनु, राजेंद्र, विजयपाल और दो अन्य युवकों ने सुधाकर की हत्या कर दी। शव को मकान में ही दफना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed