सौतेले पिता ने किया था इंद्राणी का यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बेटी की हत्या की पूछताछ के वक्त पुलिस को बहुत और चालाक लग रही इंद्राणी मुखर्जी उस वक्त टूट गई जब उससे उसके अतीत के बारे में सवाल किए गए। पुलिस सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मीडिया में आ रही है।
सूत्रों के अनुसार बेटी को लेकर पुलिस जब तक इंद्राणी से अकेले में पूछताछ करती रही, वह इस बात पर कायम रही कि शीना बोरा उसकी बहन है और अमेरिका में रहती है। परंतु जब उसका सामना हत्या में शामिल ड्राइवर श्यामवर राय से कराया गया तो उसने पहली बार माना कि शीना उसकी बेटी थी।
इसके बाद पुलिस ने इंद्राणी से जब उसकी निजी जिंदगी के सवाल पूछने शुरू किए तो उसे बिखरने में वक्त नहीं लगा और उसने अपनी सारी कहानी बता दी।
17 साल की उम्र में शीना को दिया था जन्म
इंद्राणी ने पीटर मुखर्जी से विवाह के पूर्व सिद्धार्थ दास और संजीव खन्ना के साथ विवाह के बारे में बताया। लेकिन इंद्राणी ने इसके बाद माता-पिता और बचपन से पूछे गए सवालों के कुछ बेहद चौंकाने वाले जवाब दिए।
उसने बताया कि उसका बचपन बहुत खराब रहा और सौतेले पिता ने उसका शारीरिक शोषण किया। इसी का परिणाम रहा कि मात्र 17 वर्ष की उम्र में उसने शीना को जन्म दिया। इस तरह शीना सौतेले पिता से जन्मी उसकी संतान थी।
इंद्राणी के इस खुलासे बाद पुलिस मिखाइल बोरा के पितृत्व को लेकर भी उससे सवाल किए। मीडिया में इंद्राणी को जानने वाले बता रहे हैं कि वह बचपन में सौतेले पिता के द्वारा शोषण की बात बताती थी।
इंद्राणी की मां ने कर ली थी देवर से शादी
उसके पिता तभी उसे छोड़ कर चले गए थे, जब वह छोटी थी। तब इंद्राणी की मां ने उसके पिता के छोटे भाई यानी देवर से शादी कर ली थी। शीना और मिखाइल के स्कूल के दस्तावेजों में माता-पिता की जगह इंद्राणी के माता-पिता दुर्गा रानी बोरा और उपेंद्र कुमार बोरा के नाम लिखे दस्तावेज सामने आए हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों के साथ बोरा सरनेम लगे होने की वजह से इंद्राणी के लिए यह आसान था कि वह परिचितों को उनका परिचय अपने भाई-बहन के रूप में दे। इंद्राणी दोनों बच्चों को गुवाहाटी में छोड़ कर चले जाने के बाद उनके पास 10 साल तक नहीं गई थी।
पीटर ने इंद्राणी का सामना करने से इनकार किया
शुक्रवार की शाम को खार पुलिस स्टेशन पहुंचे पीटर मुखर्जी ने पुलिस के इस प्रस्ताव को मानने से इंकार कर दिया कि वह अपनी पत्नी इंद्राणी के सामने बैठ कर वक्तव्य दें।
पीटर अपने वकील के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। जब पुलिस ने प्रस्ताव रखा तो पीटर ने विनम्रता से उन्हें इंकार कर दिया और कहा कि मुझे माफ करें।
पीटर ने कहा कि उनका लिखित बयान ले लिया जाए। आधे घंटे तक पुलिस स्टेशन में रुकने के बाद पीटर चले गए। पुलिस पीटर से फिर पूछताछ करेगी।
गोवा के समंदर में फेंका शीना का मोबाइल
इंद्राणी को पुलिस के जाल में फंसाने में शीना बोरा के मोबाइल फोन रिकॉर्ड्स ने अहम भूमिका निभाई। शीना के जिस मोबाइल का इस्तेमाल इंद्राणी लोगों का संदेह दूर करने के लिए इस्तेमाल करती रही, बताया जाता है कि उसने उसे गोवा के समुंदर में फेंक कर नष्ट कर दिया है।
शीना के गायब होने पर उसके परिचितों को संदेह न हो इसलिए इंद्राणी उसके मोबाइल से उन्हें संदेश भेजती रही।
रिलायंस के इस हैंडसेट पर शीना का ऑफिशियल मेल ऑटोमेटिक काम करता था। इसी फोन से ऐप का इस्तेमाल करके इंद्राणी ने शीना का फेसबुक अकाउंट डिलीट किया और उसकी ईमेल आईडी का पासवर्ड बदल दिया। ताकि कोई और उन्हें इस्तेमाल न कर ले।