बेटी का कत्ल करने के बाद मां ने की पार्टी, पी शराब
शीना बोरा हत्याकांड के अभियुक्त और इंद्राणी के प्रेमी व पूर्व पति संजीव खन्ना के दोस्त ने सीबीआई को बताया है कि उसने इंद्राणी मुखर्जी और संजीव को कोलकाता क्रिकेट एंड फुटबॉल क्लब (सीसी एंड एफसी) में पार्टी करते देखा था।
संजीव खन्ना के व्यापारी दोस्त ने सीबीआई को बताया कि वह संजीव को पिछले तीस सालों से जानता है। उसने पूछताछ में बताया कि शीना की हत्या कर उसकी लाश को ठिकाने लगाने के एक दिन बाद संजीव और इंद्राणी कोलकाता आए थे और यहां पर पार्टी की थी।
संजीव खन्ना के दोस्त मंगलेश जालान ने बताया कि उसने इंद्राणी और खन्ना को शराब पीते हुए देखा था। संजीव ओल्ड मोंग रम पी रहा था जबकि इंद्राणी बीयर या बियर जैसी कोई चीज पी रही थी।
सीबीआई को लिखित में दिया एक पेज का बयान
शीना हत्याकांड में आरोप संजीव खन्ना के दोस्त जालान ने सीबीआई को लिखित में एक पेज का बयान दिया है। इस बयान में जलान ने कहा है कि पार्टी के दौरान उसकी इंद्राणी से कोई बात नहीं हूई लेकिन वह संजीव खन्ना का बेहद करीबी दोस्त है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, उसने बताया कि संजीव खन्ना इंद्राणी का परिचय इंद्राणी मुखर्जी खन्ना के तौर पर कराया था। पार्टी करने की अगली सुबह इंद्राणी मुंबई वापस लौट गई थी और फिर 27 अप्रैल को वह अपने पति पीटर से मिलने के लिए मुंबई से गोवा चली गई थी।
सीबीआई ने मामले की जांच करने के बाद ऐसे निष्कर्ष पर पहुंची है कि इंद्राणी ने संजीव खन्ना को शीना की हत्या के लिए यह कहकर राजी किया अगर शीना रास्ते से हट जाएगी जो इंद्राणी की सारी संम्पित्ति संजीव की बेटी विधि की हो जाएगी जो कि इंद्राणी की दूसरी बेटी है।
सीबीआई को जांच में यह भी मिला है कि शीना की लाश को ठिकाने लगाने के लिए हत्या के एक दिन पहले इंद्राणी ने रायगढ़ के जंगल में जाकर मौका मुआयना भी किया था।