फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   indrani mukherjea was caught in sex trade in 2001

देह व्यापार के जुर्म में गिरफ्तार हुई थी इंद्राणी

Sat, 29 Aug 2015 01:04 PM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
indrani mukherjea was caught in sex trade in 2001

अपनी ही बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार आईएनएक्स मीडिया की पूर्व सीईओ इंद्राणी मुखर्जी पहले भी जेल जा चुकी हैं। लेकिन, किसी हत्या के आरोप में नहीं बल्कि देह व्यापार के जुर्म में उन्हें 2001 में कोलकाता में गिरतार किया गया था।

विज्ञापन


वहीं, मुंबई पुलिस ने इंद्राणी को गिरफ्तार करने में बड़ी सतर्कता बरती। करीब तीन महीने की व्यापक जांच के बाद 25 अगस्त को इन्द्राणी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


हाई प्रोफाईल शीना मर्डर केस देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री है, जिसकी जांच खुद मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारिया कर रहे हैं। दरअसल, शीना मर्डर केस की जानकारी होने के बाद जांच बहुत गुप्त तरीके से शुरु की गई थी। राकेश मारिया ने अपने सबसे विश्वस्त पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक जांच टीम गठित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सादे ड्रेस में रखी इंद्राणी पर नजर

indrani mukherjea was caught in sex trade in 2001

गुप्त सूचना के आधार पर शीना की हत्या की जानकारी राकेश मारिया को मिली थी। उसके बाद इंद्राणी पर पुलिस पूरी नजर रख रही थी। सादे ड्रेस में पुलिस इंद्राणी और उसके ड्राईवर श्याम राय की गतिविधियों और उनके फोन कॉल्स पर नजर रखे हुए थे।

सारी डिटेल्स इकट्ठा करने के बाद ही पुलिस इंद्राणी के घर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया। महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले को ट्रेस करना इतना आसान नहीं था। इसके लिए प्लानिंग, सहयोग और सुपरविजन की आवश्यकता थी जो बड़ा कठिन था। यदि इंद्राणी को इस मामले की जांच की रंचमात्र भी भनक हो जाती तो वह विदेश जा सकती थी और फिर शायद ही भारत लौटकर आती। इससे मुंबई पुलिस का सारा प्लान चौपट हो सकता था।

संजीव खन्ना पर भी थी पुलिस की नजर

indrani mukherjea was caught in sex trade in 2001

इसके मद्देनजर पुलिस ने बहुत ही चालाकी से सारे डिटेल्स इकट्ठा करने के लिए पेज-थ्री वाले उस हाईफाई सोसायटी के लोगों में अपनी पैठ बनाई। इसके जरिए इन्द्राणी के अतीत के बारे में जानने की कोशिश की और उसका विवरण इकट्ठा किया।

बताया जाता है कि पुलिस ने इंद्राणी और शीना से संबंधित कुछ साक्ष्य गुवाहाटी से भी जुटाए गए। इंद्राणी के साथ ही कोलकाता निवासी उसके दूसरे पति संजीव खन्ना पर भी मुंबई पुलिस पैनी नजर रखे हुए थी। संजीव खन्ना के कॉल डिटेल्स से लेकर उसके विदेश दौरे की सूची भी इकट्ठा की गई।

इससे यह पता चला कि संजीव खन्ना ने कोलकाता से कितनी बार और कब मुंबई की यात्रा की। यही वजह है कि इंद्राणी की गिरफ्तारी के तुरंत बाद मुंबई पुलिस की टीम कोलकाता रवाना हो गई और अलीपुर स्थित संजीव खन्ना के घर पर जा धमकी। हालांकि इंद्राणी की गिरफ्तारी की खबर के बाद संजीव अपने एक दोस्त के घर में छुप गया था लेकिन पहले से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के कारण पुलिस को उसे ढूंढने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।

कई बार हुआ था शीना बोरा का गर्भपात

indrani mukherjea was caught in sex trade in 2001

शीना के बारे में कहा जा रहा है कि जब शीना की हत्या हुई उससे पहले भी कई बार गर्भवती रह चुकी थी लेकिन इंद्राणी ने उसका गर्भपात करा दिया था। जिस हास्पिटल में शीना का गर्भपात कराया गया था उसके कागजात भी मुंबई पुलिस के हाथ लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed