फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   indrani mukharjee had fallen in love in her early age and run away from home

10वीं में घर से भागी इंद्राणी शादी से पहले हो गई थी गर्भवती

Fri, 28 Aug 2015 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 28 Aug 2015 06:39 PM IST
विज्ञापन
indrani mukharjee had fallen in love in her early age and run away from home

असम के गुवाहाटी की पोरी बोरा माया नगरी मुंबई में जिस तरह हाईप्रोफाइल इंद्राणी मुखर्जी बन गई, वह बॉलीवुड की किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।

विज्ञापन


पुलिस की मानें तो पोरी से इंद्राणी मुखर्जी की नींव झूठ और फरेब की बुनियाद पर बनी है, जिसका ढांचा अब दरक चुका है। बेटी शीना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद हाइप्रोफाइल इंद्राणी मुखर्जी की असलियत दुनिया के सामने आ चुकी है।
विज्ञापन


इंद्राणी मुखर्जी बचपन से ही महत्वाकांक्षी थी। कमसिन उम्र में ही उसका प्रेम परवान चढ़ा और शादी के पहले ही वह गर्भवती हो गई। गुवाहाटी में इंद्राणी के साथ पढ़ने वाले एक पूर्व सहपाठी ने बताया कि उसने 10वीं प्राइवेट से किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं के दौरान घर से भागी थी इंद्राणी

indrani mukharjee had fallen in love in her early age and run away from home

पोरी बोरा के नाम से जानी जाने वाली इंद्राणी मुखर्जी के एक पूर्व सहपाठी ने टेलीग्राफ से बताया कि वह 1982 से ही उसे इश्क की खुमारी चढ़ गई थी। इसी दौरान उसने अपने माता पिता का घर छोड़ना शु्रू कर दिया था।

इंद्राणी के पूर्व सहपाठी ने बताया कि वह जब 10वीं में पढ़ रही थी तब अपने घर से किसी के साथ चली गई थी जिसे बाद में गुवाहाटी रेलवे स्टेशन में पकड़ा गया और वापस घर लाया गया। इस घटनाक्रम में वह 10वीं की परीक्षाएं भी नहीं दे सकी थी।

उन्होंने बताया क‌ि इंद्राणी ने बाद में प्राइवेट से 10वीं पास की थी। इससे पहले इंद्राणी गुवाहाटी के इंग्‍लिश मीडियम स्कूल सेंट मैरी में पढ़ती थी। इंद्राणी जब 1982 में 10वीं में ‌थी तो अब उसकी उम्र 50 साल से ज्यादा होगी। उसकी उम्र के बारे में उसके बेटे मिखाइल ने कहा कि उसकी उम्र 50 के करीब होगी।

संपत्ति हड़पने के लिए की थी तीसरी शादी

indrani mukharjee had fallen in love in her early age and run away from home

उस समय पोरी बोरा के नाम से जानी जाने वाली इंद्राणी ने सिद्धार्थ दास से पहली शादी शिलांग में की। शादी के बाद बेटी शीना और बेटे मिखाइल को जन्म दिया। इंद्राणी कुछ दिन बाद सिद्धार्थ से अलग हो गई।

उसके बाद कोलकाता के वायरलेस कम्यूनिकेशन से जुड़े व्यापारी संजीव खन्ना से दूसरी शादी रचाई। बताया जा रहा है कि दोनों का वैवाहिक जीवन काफी हद तक ठीक था। संजीव खन्ना से विधि खन्ना नामक एक बच्ची पैदा हुई। हालांकि थोड़े ही दिनों में संजीव खन्ना से भी इंद्राणी का तलाक हो गया। लेकिन सूत्रों की मानें तो यह तलाक दिखावे के लिए था।

असल में स्टार इंडिया के तत्कालीन सीईओ से विवाह बंधन में बंधकर इंद्राणी उनकी दौलत की मालकिन बनना चाहती थी। इंद्राणी स्टार इंडिया में एचआर कंसल्टेंट के तौर पर काम भी करती थी और मौके का फायदा उठाकर स्टार इंडिया के मुखिया पीटर मुखर्जी पर डोरे डालने लगी थी।

शादी के बाद बढ़ा इंद्राणी का रुतबा

indrani mukharjee had fallen in love in her early age and run away from home

2002 में इंद्राणी ने पीटर मुखर्जी से शादी कर ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री की सबसे ताकतवर शख्सियत बन गई। उस दौरान पूर्व पति संजीव से पैदा हुई विधि नौ साल की थी।

इंद्राणी ने पीटर को विधि के बारे में बताया, लेकिन सिद्धार्थ से पैदा हुई बेटी शीना और बेटे मिखाइल के बारे में उन्हें अंधेरे में रखा। पीटर मुखर्जी की भी इंद्राणी से दूसरी शादी है। पहली पत्नी शबनम से पीटर के दो लड़के हैं राहुल और रॉबिन।

अमेरिका में पैदा हुए पीटर मुखर्जी को वैश्विक स्तर पर मीडिया के शक्तिशाली बिजनेसमैन रूपर्ट मर्डोक ने भारत में अपना कारोबार बढ़ाने के लिए चुना था। पीटर उस वक्त कौन बनेगा करोड़पति और सास भी कभी बहू थी जैसे सीरियल के जरिए मर्डोक के बिजनेस को आगे बढ़ा रहे थे। जब इंद्राणी ने पीटर मुखर्जी से शादी की थी, तब वह मीडिया के चहेते थे। इसलिए इंद्राणी को भी वही ग्लैमरस रुतबा हासिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed